Moto G73 5G आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए सेल पर रखा जाएगा, कीमत सबसे कम

Motorola का लेटेस्ट G-सीरीज स्मार्टफोन Moto G73 5G आज पहली बार भारतीय बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Moto G73 5G को पिछले हफ्ते देश में लॉन्च किया गया था। Moto G73 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन में पंच-होल नॉच के साथ 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है।
Moto G73 5G ऑप्टिक्स के मोर्चे पर 50MP के रियर कैमरे और 16MP के फ्रंट कैमरे पर के साथ आता है। स्मार्टफोन हुड के नीचे 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। डिवाइस के अन्य हाइलाइट्स में 30W फास्ट चार्जिंग, एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल किया गया हैं। आइए भारत में Moto G73 5G की कीमत, लॉन्च ऑफर, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर करीब से नजर डालते हैं।
Moto G73 5G: भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर
भारत में Moto G73 5G की कीमत 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए 18,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तौर पर मोटोरोला हैंडसेट की खरीद पर 2000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हमेशा की तरह, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहक अपनी खरीदारी पर 5% कैशबैक भी पा सकते हैं । Moto G73 5G आज (यानी 16 मार्च) दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है ।

Moto G73 5G: स्पेसिफिकेशन
Moto G73 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, फुल एचडी+ (2400 × 1080 पिक्सल) रेजोल्यूशन और सेंटर्ड पंच होल नॉच के साथ 6.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। G-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 प्रोसेसर है, जो अपने साथ IMG BXM-8-256 ग्राफिक्स लाता है। स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। यूजर्स को (हाइब्रिड) माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट के साथ स्टोरेज को और बढ़ाने का ऑप्शन भी पेश करता है। यह Android के लेटेस्ट वर्जन के साथ प्री-लोडेड आता है, जो कि Android 13 पर बेस्ड है।
Moto G73 5G एक डुअल-रियर कैमरा
Moto G73 5G एक डुअल-रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें f / 1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी शूटर शामिल है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है, जिसमें 118° का फील्ड ऑफ व्यू है। G-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP के फ्रंट शूटर पर निर्भर करता है।
Moto G73 5G बैटरी
Moto G73 5G 5000mAH बैटरी के साथ आता है। यह टाइप-सी पोर्ट पर 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन सुरक्षा के मोर्चे पर एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर पर निर्भर करता है। यह एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप के साथ-साथ 3.5 मिमी ऑडियो जैक पैक करता है। इसमें IP52 रेटिंग भी है जो इसे स्प्लैश-प्रतिरोधी बनाती है।
Moto G73 5G कलर और कनेक्टिविटी ऑप्शन
Moto G73 5G मिडनाइट ब्लू और ल्यूसेंट व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। इसका वजन 181 ग्राम और माप 161.42×73.84×8.29mm है। डिवाइस के कनेक्टिविटी ऑप्शनों में डुअल-सिम, 5जी, वाईफाई 802.11 ए,बी,जी,एन,एसी, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








