Home
Mobile

Moto G75 5G दुनिया के पहले Snapdragon 6 Gen 3 फोन के तौर पर लॉन्च, जानें खूबियां

टेक कंपनी मोटोरोला ने चोरी-छुपे अपना नया हैंडसेट Moto G75 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपनी पश्चिमी यूरोप क्षेत्रीय वेबसाइट पर Moto G75 5G को लिस्ट किया है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, मोटोरोला का यह लेटेस्ट फोन स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 चिप द्वारा संचालित होने वाला दुनिया का पहला फोन है। आइए आपको इसकी खूबियों से लेकर कीमत और उपलब्धता की डिटेल बताते हैं।

Moto G75 5G दुनिया के पहले Snapdragon 6 Gen 3 फोन के तौर पर लॉन्च

Moto G75 5G की कीमत और उपलब्धता - मोटो जी75 5जी को यूरोप में CZK 8,999 (तकरीबन 33,317.14 रुपये) कीमत में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की बिक्री 5 नवंबर से शुरू की जाएगी।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Moto G75 5G को चारकोल ग्रे, एक्वा ब्लू और Succulent ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इसे जल्द ही भारतीय और चीन सहित कई बाजारों में रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

Moto G75 5G दुनिया के पहले Snapdragon 6 Gen 3 फोन के तौर पर लॉन्च

Moto G75 5G खूबियां- मोटो के इस लेटेस्ट फोन में आपको 6.78-इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलती है। जो FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 चिपसेट शामिल किया गया है, जिसमें 4x 2.4 GHz Cortex-A78 और 4x 1.8 GHz Cortex-A55 कोर का कॉन्फिगरेशन शामिल है।

इसे 8GB LPDDR4x रैम, 8GB तक वर्चुअल रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। हालांकि, इसे हाइब्रिड सिम स्लॉट के जरिए एक्सटेंड किया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉइड 14 पर MyUX के साथ चलता है। हालांकि, इसे 5 पावरफुल OS अपग्रेड और छह साल की सुरक्षा अपडेट देने का कंपनी ने वादा किया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग मिले हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और फ्लिकर सेंसर वाला रियर सेटअप है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य खासियतों में डॉल्बी एटमॉस डुअल स्पीकर, वाई-फाई 802.11ax, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, USB-C और ब्लूटूथ 5.4 पोर्ट शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X