Home
Mobile

Moto G84 5G की भारत में कल होने जा रही पहली सेल, जानें कीमत ऑफर डिटेल्स

Moto G84 5G First Sale: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। Moto G84 5G की कल यानी 8 सितंबर को भारत में पहली सेल शुरू होने जा रही है। जिसके तहत इस फोन को ऑफर्स के तहत कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए हैंडसेट Moto G84 5G को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। मोटोरोला के इस फोन को कंपनी ने 12 GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत और ऑफर डिटेल के बारे में आगे बताते हैं।

Moto G84 5G स्मार्टफोन की कीमत और ऑफर डिटेल्स

Moto G84 5G को भारतीय मार्केट में 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज सिंगल वेरिएंट के साथ लाया गया है। जिसकी कीमत 19,999 रुपये तय हुआ है। लेकिन कल शुरू हो रहे पहली सेल में ICICI बैंक कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर ग्राहक इसे 1000 रुपये की छूट के साथ 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Moto G84 5G पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक 1000 रुपये की बचत कर सकते हैं। मोटो जी84 5जी की पहली सेल भारत में 8 सितंबर दोपहर 12 बजे लाइव होगी। जिसकी खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से की जा सकती है। जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है।

Moto G84 5G की भारत में कल होने जा रही पहली सेल, जानें कीमत ऑफर डिटेल

Moto G84 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

Moto G84 5G ग्राहकों को 6.55 इंच का फुलl HD+डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। अगर प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 695 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही यूजर को इसमें 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा 8MP का एक अन्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

मोटोरोला अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दे रही है। आपको बता दें, इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Viva Magenta, Marshmallow Blue और Midnight Blue तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G84 5G is going to go on first sale tomorrow from 8th September. If you are also preparing to buy a new smartphone, then you can buy Motorola's newly launched smartphone Moto G84 5G with special offers in the first sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X