Moto G84 5G स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Moto G84 5G : स्मार्टफोन ब्रांड आज अपने नए हैंडसेट Moto G84 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा हो चुका है। कंपनी इस फोन को बजट फोन के तौर पर पेश करेगी। जिसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी। तो आइए आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं।
Moto G84 5G के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 6.55 इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले के साथ पेश करेगी। जो 120hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके अलावा इस फोन को Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। आपको बता दें, मोटो के इस फोन को एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को कंपनी 12/256GB सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च करेगी।
फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP का OIS कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा से लैस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए 33 वॉट के फास्ट चार्जिग सपोर्ट के साथ मोटो जी84 5जी में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

Moto G84 5G कीमत
मोटो जी84 5जी के 12/256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तय की जा सकती है। Moto G84 5G को मैजंटा, ब्लू और मिडनाइट ब्लू तीन कलर ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है।
2 सितंबर से Infinix Zero 30 5G का प्री-ऑर्डर शुरू
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Infinix अपने नए फोन Infinix Zero 30 5G को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Infinix Zero 20 5G की जगह लेगा। MediaTek Dimensity 8020 SoC को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 12 GB रैम और 256 GB तक की स्टोरेज मिलने की उम्मीद। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








