Moto G84 5G के सभी स्पेक्स कंफर्म, 12GB रैम और इन फीचर्स के साथ भारत में होगा लॉन्च, जानें
Moto G84 5G Launch Date: Moto G84 5G स्मार्टफोन की बहुत जल्द भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर टीज किया है। जहां एक तरफ यूजर्स इन फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं लॉन्च से कुछ दिनों पहले ही टिपस्टर अभिषेक यादव ने स्मार्टफोन के स्पेक्स अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिससे खास स्पेक्स का खुलासा हो चुका है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Moto G84 5G की कीमत
Moto G84 5G के कीमत की बात करें तो इस फोन को कंपनी 20 हजार रुपये के आस पास की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Moto G84 5G के स्पेक्स
Moto G84 5G को कंपनी 6.55 इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले के साथ ला सकती है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह फोन एंड्रॉइड 13 के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें यूजर्स को एंड्रॉइड 14 का अपडेट भी मिल सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 695 चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ इस फोन की भारत में एंट्री होने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए Moto G84 5G में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा । जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 8MP का हो सकता है। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कंपनी 5000mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही इस फोन को ड्यूल स्टीरियो स्पीकर डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।
Moto G54 5G की भी जल्द होगी एंट्री
Moto G54 5G को भी कंपनी जल्द पेश करने वाली है। Moto G54 5G को XT-2343-1 मॉडल नंबर के साथ US सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन का कोडनेम Cancun 5G बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार n2, n5, n7, n26, n66, and n78 बैंड्स पर फोन NFC सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। वहीं अन्य लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.5 इंच का Full HD+ डिस्प्ले के साथ लाए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को चार कलर Outer Space, Coronet Blue, Ballad Blue and Ambrosia ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसमें 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








