Moto G84 5G भारत में लॉन्च, इस दिन से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही बिक्री, जानें कीमत और स्पेक्स
Moto G84 5G Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, Moto G84 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 12GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज मिलेगा। मोटो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इस फोन की बिक्री कंपनी फ्लिपकार्ट के माध्यम के करेगी। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत , स्पेक्स से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Moto G84 5G कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। जिसे ग्राहक ICICI बैंक के कार्ड से खरीदारी कर इस पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद यह फोन आपको मात्र 18,999 रुपये में पड़ेगा। Moto G84 5G को मैजंटा, मार्शमैलौ ब्लू और मिडनाइट ब्लू तीन कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें, 8 सितंबर दोपहर 12 बजे के बाद आप फ्लिपकार्ट से इसे खरीद सकेंगे। जहां इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Moto G84 5G के स्पेसिफिकेशन
Moto G84 5G को 6.55 इंच की एफएचडी प्लस pOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसमें 120hz के रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 13 के साथ Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो आपको 12GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज सपोर्ट मिल रहा है।
वहीं फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का OIS कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन में कंपनी 1 साल का OS अपडेट भी दे रही है। यानि कि, आपको एंड्रॉइड 14 का सपोर्ट भी इस फोन में मिलेगा।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की है। सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही Bluetooth वर्जन 5.1, NFC, ड्यूल स्पीकर डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ इस फोन को लॉन्च किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








