Moto G85: शानदार डिजाइन और तगड़े फीचर्स अब कम दाम में उपलब्ध
Motorola G85 5G Discount: तगड़े फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन वाले मोटोरोला के Moto G85 5G फोन को कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। जी हां, Flipkart पर मोटो के इस फोन को कीमत से हजारों तक की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
इतना ही नहीं इस फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ लेकर कीमत और भी कम का जा सकता है। जिसके बाद आपको यह फोन काफी किफायती दाम में मिल जाएगा। तो आइए आगे इसकी नई कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Motorola G85 5G कीमत व ऑफर्स- मोटो जी85 5जी के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर ग्राहकों को 11,700 रुपए तक का ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट से इसकी खरीदारी करते हैं, तो इस पर 1000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकेंगे।
Moto G85 5G स्पेक्स- मोटो जी85 5जी स्मार्टफोन में 6.67 इंच 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन है, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसके स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स है। इतना ही नहीं कंपनी ने फोन में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619GPU दिया गया है। जिसे 8GB और 12GB रैम से जोड़ा गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को 128GB, 256GB ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए एक्टेंड किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। मोटो जी85 5जी को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए डुअल-सिम, ब्लूटूथ 5.1, NFC, GPS, 5G, वाई-फाई 802.11 एसी और USB 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मोटो जी85 5जी में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमस के साथ सिक्यॉरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर्स मिला है।


Click it and Unblock the Notifications








