Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ भारत में Moto G85 5G की एंट्री, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Moto G85 5G को आज यानी की 10 जुलाई 2024 को भारतीय मार्केट में एंट्री दे दी गई है। यह फोन Lenovo के स्वामित्व वाले ब्रांड की ओर से लेटेस्ट 5G पेशकश है। बता दें कि Moto ने इस फोन को Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया है, जिसमें 12GB तक रैम दी गई है।
नया Moto G85 5G फोन Moto S50 Neo का रीब्रांड नजर आता है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Moto G85 5G की कीमत
Moto G85 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट 8Gb रैम + 128 GB की कीमत 17,999 रुपये है और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।
Moto G85 5G की उपलब्धता
Moto G85 5G को कंपनी ने ऑलिव ग्रीन, कोबाल्ट ब्लू और अर्बन ग्रे कलर में लॉन्च किया है। वहीं फोन की बिक्री 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे से Flipkart और Motorola.in के साथ-साथ देश के चुनिंदा रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।

Moto G85 5G पर ऑफर
Moto G85 5G खरीदते समय ग्राहक 1,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट या पुराने फोन की कीमत पर 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। ऑफर के साथ यह फोन आपको 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकेगा। इसी के साथ ग्राहक 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑफर का भी लाभ उठा सकेंगे।
Moto G85 5G के स्पेसिफिकेशंस
Moto G85 5G में डुअल सिम का फीचर दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर रन करता है। इसमें 6.67 इंच की फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल ) 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ड सैंपलिंग रेट, 1600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियों शामिल है।

इसमें स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6S 3 Gen चिपसेट के साथ-साथ एड्रेनो 619 GPU, 12GB RAM और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज पर चलता है। इस फोन में रैम को इस्तेमाल किए बिना स्टोरेज के साथ 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto G85 5G के कैमरा
इस फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Moto G85 5G की बैटरी
Moto G85 5G में 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है, जो कि एक बार चार्ज करने पर 34 घंटे तक का प्लेटाइम देती है।
Moto G85 5G की सिक्योरिटी अपग्रेड
Moto G85 5G को लेकर Moto की तरफ से यह पुष्टि की गई है कि इसमें दो साल तक OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेंगे। इस फोन का मीजर 161.91x73.06x7.59mm है और इसका वजन करीब 172 ग्राम है।
Moto G85 5G की कनेक्टिविटी
Moto G85 5G में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, A-GPS, Glonass, Galileo, LTEPP और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है। यह IP52-रेटेड वाटर-रिपेलेंट बिल्ड में आता है।
ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, सेंसर हब और SAR सेंसर शामिल है। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जोड़ा गया है। यह फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है और डॉल्बी एटमॉस समर्थित स्टीरियो स्पीकर की पेशकश करता है।


Click it and Unblock the Notifications








