Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Moto G85 5G, यहां जानें कीमत
Motorola ने हाल ही में चीन के मार्केट में अपना Moto S50 Neo को पेश किया है। कंपनी ने अपने इसी स्मार्टफोन को यूरोप में Moto G85 5G के नाम से लिस्ट किया है। Moto G85 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड pLOED डिस्प्ले दी गई है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा जोड़ा है, जो कि डेप्थ सेंसर के तौर पर काम करता है। चलिए इस फोन से जुड़ी जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Moto G85 5G की कीमत यूके में भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 31,775 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन को Motorola ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इसी के साथ अगर ग्राहक इसे अभी ऑर्डर करते हैं, तो उन्हें इस पर एक 68W का टर्बोपावर चार्जर बिल्कुल फ्री मिलेगा।
Moto G85 5G के स्पेसिफिकेशंस
Moto G85 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड pLOED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD रिजॉल्यूशन 120 हर्टज रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी जोड़ा है। इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Moto G85 5G की बैटरी
इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। Moto G85 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि इसे पानी से प्रोटेक्शन प्रोवाइड करती है।
Moto G85 5G का कैमरा
इन सब के अलावा इसमें स्लिम डिजाइन और रियर में उभरा हुआ कैमरा जोड़ा गया है। Moto G85 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलेगा, जो कि मैक्रो और डेप्थ सेंसर के तौर पर काम करता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बता दें कि यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसी के साथ कंपनी इस फोन पर 4 साल की वारंटी देने का भी वादा करती है। वहीं यह पहला ऐसे फोन है, जो कि 4 साल की वारंटी के साथ मार्केट में आया है।


Click it and Unblock the Notifications








