Home
Mobile

Moto G85 5G के रेंडर लीक, 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा और 8GB रैम सहित इन फीचर्स से होगा लैस

Moto G85 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड Moto जल्द ही अपने आगामी हैंडसेट Moto G85 5G की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटा है। जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 2023 में लॉन्च हुए Moto G84 5G का सक्सेसर होगा।

अब तक इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, यह जल्द ही दस्तक दे सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Moto G85 5G के रेंडर लीक, मिलेंगे 50MP कैमरा और 8GB रैम

लेकिन इस फोन के रेंडर्स रेंडर्स और रिटेल कीमत गलती से लीक हो गई है। तो आइए आपको भी आगे इसकी कीमत से लेकर इसकी खासियत तक की डिटेल्स बताते हैं।

बता दें, Moto G85 5G के रेंडर्स ToolJunction के जरिए शेयर किए गए हैं। जिसमें इस फोन को ब्लू कलर में देखा जा सकता है। सामने आए रेंडर्स की मानें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा।

वहीं पुराने मॉडल के मुकाबले इसका कैमरा मॉड्यूल अलग दिया जा सकता है। कंपनी अपने इस आगामी फोन में दोनों कैमरा को अलग-अलग सर्कुलर यूनिट में फिट कर सकती है, जो कि वर्टीकल पोजीशन में आएगा। इसके साथ ही इसमें एक एलिप्टिकल LED फ्लैश भी मिलेगा।

सामने आए रेंडर्स के अनुसार इसके रियर पैनल में आपको मैट और टेक्स्चर फिनिश देखने को मिलेगा। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो पतले बेजल्स के साथ आ सकते हैं।

वहीं इसके फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा शामिल होगा। वहीं इसके साथ ही फोन के राइट साइड के ऊपरी हिस्से में वॉल्यूम और पावर बटन होगा। जबकि, बॉटम में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

मोटो जी85 5जी को कोडनेम malmo के साथ गीकबेंच पर भी स्पॉट किया जा चुका है। जिससे संभावना की जा रही है कि, इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 3 चिपसेट भी शामिल किया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित UI स्किन पर काम करेगा। इसे 8GB रैम के साथ लाया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो हाल ही में यह फोन एक यूरोपियन रिटेलिंग साइट पर भी लीक हो चुका है। जिससे इसकी कीमत की जानकारी सामने आ गई थी। यह फोन मार्केट में 300 यूरो यानी (करीब 27,100 रुपये) कीमत के साथ एंट्री कर सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G85 5g render leaked will launched with 50mp ois camera know expected price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X