Home
Mobile

Moto G85 5G के भारत में लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन का खुलासा, 10 जुलाई को होगी एंट्री, जानें कीमत

Moto G85 5G Price in India: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला अगले हफ्ते भारत में अपनी G सीरीज के तहत अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Moto G85 5G के नाम से पेश किया जाएगा। यह फोन 10 जुलाई को भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

इसके लिए ब्रांड ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर डिवाइस की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। जिससे इसके सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही सामने आ गए हैं। आइए, आपको आगे इसकी कीमत व फीचर्स की जानकारी बताते हैं।

Moto G85 5G के भारत में लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन का खुलासा

Moto G85 5G भारत में लॉन्च, संभावित कीमत- Moto G85 को भारत में 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद इसे बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart और Motorola के ई-स्टोर और ऑफलाइन पार्टनर रिटेलर्स पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कीमत की बात करें तो Moto G85 5G को 20,000 रुपये से कम दाम में लाया जा सकता है। कंपनी इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB/128GB और 12GB/256GB कॉन्फ़िगरेशन में पेश करेगी।

Moto G85 5G के भारत में लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन का खुलासा

Moto G85 5G स्पेसिफिकेशन- Moto G85 5G फोन में फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार 6.7 इंच का 3D कर्व FHD+ pOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, एसजीसी आई प्रोटेक्शन, 10 बीट बिलियन कलर सपोर्ट, 1600निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

चिपसेट की बात करें तो मोटो जी85 5जी में Snapdragon 6s Gen 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा रहा है। जो 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर तैयार किया गया है। इसके साथ ही इसमें 12GB रैम, 12GB रैम Boost टेक्नोलॉजी के साथ कुल 24GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

Moto G85 5G के भारत में लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन का खुलासा

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसके बैक पैनल पर 50MP का सोनी LYTIA 600 मेन सेंसर दिया जाएगा। साथ ही 8MP अल्ट्रा वाइड और मैक्रो लेंस मिलेगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की जाएगी, जो 33W टर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। इस फोन में एंड्राइड 14 पर आधारित होगा। इसके साथ 2 ओएस और 3 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, 5G, 4G, NFC, GPS मिल रहे हैं। फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP52 रेटिंग मिले हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G85 5G to launch in India on July 10 Check Expected Pricing, Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X