Home
Mobile

Moto G96 5G Review: कम कीमत में प्रीमियम अनुभव, लेकिन थोड़ी गुंजाइश सुधार की भी!

Moto G96 5G के बारे में अगर मुझे कुछ कहना हो तो मैं कहूंगा- ''कम दाम में फ्लैगशिप वाला मजा''। पिछले कुछ दिनों से मैं इसे अपने प्राइमरी फोन के तौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं। फोन का curved OLED डिस्प्ले मुझे सबसे बेहतरीन लगा, और IP68 रेटिंग बारिश के मौसम में भी इसे बेफिक्र बनाती है।

फोन देखने में स्टाइलिश लगता है। ऐसे में कुल मिलाकर यह फोन कैसा है? क्या इसके लिए ₹17,999 खर्च करना 'वर्थ इट' है? सब कुछ यहां आपके साथ शेयर कर रहा हूं।

Moto G96 5G देगा कम कीमत में प्रीमियम अनुभव!

डिजाइन & बिल्ड क्वालिटी

178 ग्राम वजन और 7.9 मिमी पतली बॉडी के साथ यह फोन हाथ में काफी हल्का और आरामदायक लगता है। वीगन लेदर बैक और curved edges इसे प्रीमियम फील देते हैं। IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस इसे बारिश और धूल से सेफ रखती है। हालांकि, बिना कवर के यह कभी-कभी हाथ से फिसलने लगता है। इसमें दी गई 6.67 इंच की curved P-OLED डिस्प्ले शानदार है। 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस के साथ स्क्रीन क्वालिटी काफी अच्छी मिलती है।

Moto G96 5G देगा कम कीमत में प्रीमियम अनुभव!

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Snapdragon 7s Gen 2 और 8GB RAM की बदौलत फोन अच्छा-खासा परफॉर्मेंस देता है। डेली टास्किंग में कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन अगर टॉप परफॉर्मेंस पर शिफ्ट होते हैं तो थोड़ी दिक्कत होने लगती है, जैसे BGMI मीडियम सेटिंग पर ही आप खेल सकते हैं, आगे जाएंगे तो परेशानी होगी। इसके अलावा परफॉर्मेंस के लिहाज से कोई खास दिक्कत नहीं है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे एक बार चार्ज करने के बाद कई घंटों के लिए राहत मिल जाती है। सिंगल चार्ज में एक दिन बैकअप आसानी से मिल जाता है। अगर आप कम ब्राइटनेस पर यूज करें तो बैकअप बढ़ भी जाएगा। इसमें चार्जिंग सपोर्ट 33W है। इसे फुल चार्ज होने में 1.15 घंटा लग जाता है। लॉन्ग टर्म बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए यह चीज अच्छी है।

Moto G96 5G देगा कम कीमत में प्रीमियम अनुभव!

कैमरा परफॉर्मेंस

50MP Sony LYTIA 700C OIS-enabled मेन कैमरा फोटोज में अच्छी डिटेल और HDR देता है। 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा macro मोड के साथ ठीक चल जाता है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेगमेंट के लिहाज से देखा जाए तो फोन का कैमरा ठीक ही काम करता है।

सॉफ्टवेयर & UI

Android 15 बेस्ड Hello UI साफ और clutter-free है। फालतू ब्लोटवेयर नहीं है और Moto gestures जैसे swipe से रीसेंट्स खोलना आसान है।

Moto G96 5G देगा कम कीमत में प्रीमियम अनुभव!

ऑडियो, कनेक्टिविटी & सिक्योरिटी

इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर मिल रहे हैं। वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

क्या यह फोन आपके लिए पैसा वसूल है?

Moto G96 5G कोई परफेक्ट फोन नहीं है। पर यह 20,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में ताकतवर ऑलराउंडर जरूर है। इसमें थोड़ा पुराना प्रोसेसर और सीमित अपग्रेड सपोर्ट इसकी कमियां हैं। लेकिन curved OLED स्क्रीन, शानदार कैमरा और भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी जैसी खूबियां इसे सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बना देती हैं।

अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो स्टाइलिश दिखे, रोजमर्रा के काम बखूबी संभाले, और लंबा चले तो Moto G96 5G को खरीदा जा सकता है।

Moto G96 5G फुल स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन

डिटेल्स
डिस्प्ले 6.67 इंच FHD+ pOLED, 3D कर्व्ड, 144Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 (4nm)
GPU Adreno 710
RAM 8GB (16GB वर्चुअल RAM सपोर्ट)
स्टोरेज 128GB / 256GB, एक्सपैंडेबल नहीं (UFS 2.2)
रियर कैमरा ड्यूल: 50MP Sony LYT 700C (OIS, f/1.9) + 8MP (अल्ट्रावाइड)
फ्रंट कैमरा 32MP, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
बैटरी 5,500mAh, 30W/33W फास्ट चार्जिंग, USB टाइप-C
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 (1 मेजर अपडेट गारंटी)
SIM ड्यूल नैनो-SIM, 5G सपोर्ट
डिजाइन व बिल्ड 7.9mm पतला, 178g वजन, IP68 वाटर/डस्ट रेसिस्टेंट, ग्लास फ्रंट (eco leather बैक)
ऑडियो स्टीरियो स्पीकर (Dolby Atmos), 3.5mm जैक नहीं
कनेक्टिविटी WiFi 6, Bluetooth 5.2, USB Type-C 2.0, OTG
कलर्स Greener Pastures, Cattleya Orchid, Dresden Blue, Ashleigh Blue
अन्य फीचर्स इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, जायरो, प्रोक्सिमिटी, कम्पास
कीमत 128GB - 17,999 रुपये

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X