Home
Mobile

12GB रैम और 5,500mAh बैटरी वाला Moto G96 जल्द होगा लॉन्च; चेक करें सारी डिटेल

Moto G96 Launch India: मोटोरोला जल्द ही Moto G-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Moto G96 लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर बहुत से स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं, जो इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत देते हैं। Moto G96 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और 50MP Sony Lytia प्राइमरी कैमरा सेंसर होने की उम्मीद है। यहां हम इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में समझेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G96

Moto G96 5G में क्या खास

मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि Moto G96 5G में 6.67-इंच pOLED कर्व्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट भी दिया गया है।

इसके डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन होने की संभावना है।

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 सिस्टम-ऑन-चिप हो सकता है। इसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

Moto G96 5G का कैमरा

कैमरा की बात करें तो Moto G96 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है, जो मैक्रो कैमरा के रूप में भी काम करेगा।

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आगे की तरफ 32 MP का कैमरा मिलने की संभावना है।

इसके अलावा डिवाइस को कैटलिया ऑर्किड, ड्रेसडेन ब्लू, ग्रीनर पेस्टर्स और एशले ब्लू जैसे अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि अपकमिंग Moto G96 5G में डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर सिस्टम मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो स्मार्टफोन में 68W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी होने की संभावना है।

Take a Poll

कितनी हो सकती है कीमत?

Moto G96 5G की कीमत को लेकर फिलहाल कोई सटीक जानकारी नहीं आई है। हालांकि, ऑनलाइन इसको लेकर भी जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि इसके 12GB वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X