Home
Mobile

Moto G96 हुआ लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ दमदार फीचर्स, इतनी है कीमत

Motorola ने भारत में Moto G96 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली pOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें कई कलर ऑप्शन के साथ वीगन लैदर बैक मिलता है।

इसमें OIS के साथ 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन 20,000 से कम में प्रीमियम डिजाइन, स्मूथ डिस्प्ले और IP रेटिंग के साथ आता है।

Moto G96 की भारत में दमदार एंट्री

प्राइस और सेल डिटेल

Moto G96 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB मॉडल 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोन की पहली सेल 16 जुलाई से मोटोरोला की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर अवेलेबल होगा।

कलर ऑप्शन

लेटेस्ट फोन Greener Pastures, Cattleya Orchid, Ashleigh Blue और Dresden Blue कलर ऑप्शन में आता है। सभी कलर शेड्स PANTONE के कोलेब्रेशन में तैयार की गई हैं।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-inch FHD+ curved pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मोटोरोला एज 50 फ्यूजन की तरह Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा और AI फीचर्स

इस स्मार्टफोन में OIS के साथ 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा मिल रहा है। इसमें मोटो एआई भी दिया गया है। फोन में मैजिक एडिटर, मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर और एआई फोटो इनहान्समेंच दिया गया है। फ्रंट और रियर कैमरा 4K रेजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड Hello UI के साथ काम करता है। इसे तीन साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट मिले हुए हैं। इसमें 33W टर्बोपावर चार्जर के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी दावा करती है कि फोन म्यूजिक प्लेबैक पर 42 घंटे चल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X