Home
Mobile

मोटो एम स्मार्टफोन लॉन्च, इस पर है 15,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर

मोटो एम स्मार्टफोन अब भारत में भी लॉन्च हो गया है। इस फोन पर आपको 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है।

By Agrahi

लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड का मोटो एम स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिया गया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन खास तौर से फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन आपको 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के दो वैरिएंट में मिलेगा। इस फोन की शुरूआती कीमत 15,999 रुपए है।

मोटो एम स्मार्टफोन लॉन्च, इस पर है 15,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर

फ्लिप्कार्ट पर फिलहाल शानदार ऑफर्स और डील्स भी पेश की गई हैं। स्मार्टफोन पर पेश यह ऑफर्स बेहद आकर्षक हैं। मोटो एम के साथ भी फ्लिप्कार्ट ने आकर्षक एक्सचेंज ऑफर भी शामिल किए हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत मोटो एम स्मार्टफोन पर 15,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है।

मोटो एम पर दिए जा रहे फ्लिप्कार्ट एक्सचेंज ऑफर में डिस्काउंट उस फोन पर निर्भर करता है जिसे आप एक्सचेंज करेंगे। बता दें कि फ्लिप्कार्ट इस पर 2000 रुपए का अतिरिक्त ऑफ भी दे रही है।

आईपीएस डिस्प्ले

आईपीएस डिस्प्ले

मोटो एम स्मार्टफोन 5.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। इस पर 2.5 डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। मोटो एम एंड्रायड के 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

128जीबी मैमोरी

128जीबी मैमोरी

स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया है। इसकी इनबिल्ट मैमोरी 32जीबी और 64जीबी तक की है, जिसे बढ़ाकर 128जीबी तक किया जा सकता है।

4जीबी रैम

4जीबी रैम

मोटो एम स्मार्टफोन 2.2GHz क्वाड कोर मीडियाटेक हेलिओ पी15 प्रोसेसर है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी रैम मॉडल में आएगा, जो कि इसे स्मूथ परफॉरमेंस देगा। फोन की बैटरी 3050mAh पॉवर की है।

4जी VoLTE

4जी VoLTE

मोटो एम में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। मोटो एम में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी VoLTE सपोर्ट दिया है। इसमें यूएसबी टाइप सी और एनएफसी भी शमिल है।

1000 रुपए का कैशबैक

1000 रुपए का कैशबैक

यदि आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदते हैं तो आपको 5 प्रतिशत अतिरिक्त ऑफ और सिटी क्रेडिट पर 1000 रुपए का कैशबैक मिलता है। फ्लिप्कार्ट इस फोन पर ईएमआई भी पेश कर रही है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto M is now in India, Flipkart offers rs 15000 discount on exchange offer. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X