Moto Razr 40 Ultra, Razer 40 की भारत में कीमत में कटौती, जल्दी करें
Motorola ने जुलाई 2023 में भारत में Moto Razr 40 Ultra और Moto Razr 40 क्लैमशेल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है । Razer 40 सीरीज के क्लैमशेल स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप सीरीज के स्मार्टफोन के किफायती ऑप्शन के रूप में लॉन्च किया गया था। अब, मोटोरोला ने रेजर 40 सीरीज के स्मार्टफोन पर स्थायी कीमत में कटौती की घोषणा की है क्योंकि इसे टेक्नो जैसे ब्रांडों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जो ज्यादा 'किफायती' फ्लिप फोन भी पेश कर रहे हैं।

Moto Razr 40 Series कीमत
मोटोरोला ने रेजर 40 और रेजर 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 59,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने खुलासा किया है कि रेजर 40 और रेजर 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत में 10,000 रुपये की स्थायी कटौती होगी।
10,000 रुपये की स्थायी कीमत में कटौती से मोटोरोला रेजर 40 और रेजर 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमतें कम करते हुए 49,999 रुपये और 79,999 रुपये हो गई हैं। ब्रांड की मोटो डेज सेल अमेजन (Amazon) पर लाइव है, जिसमें मोटो स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है।
Amazon पर मोटो डेज सेल में मोटो रेजर 40 और रेजर 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत कम होकर 44,999 रुपये और 72,999 रुपये हो गई है। रेजर 40 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत में कटौती से किफायती क्लैमशेल स्मार्टफोन टैग को दोबारा से पाने में मदद मिलती है।
मोटोरोला यस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई के जरिए से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये की तत्काल छूट भी प्रोवाइट करता है।
रेजर 40 अल्ट्रा न्यू कलर ऑप्शन
ध्यान रहे कि मोटोरोला ने हाल ही में रेजर 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन को ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च करने की घोषणा की थी। कंपनी रेजर 40 अल्ट्रा के लिए पीच फज कलर ऑप्शन के लॉन्च के टीजर भी शेयर कर रही है। मोटोरोला ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट के लिए पीच फज कलर लॉन्च किया है, हालांकि यह कलर वर्जन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








