Home
Mobile

लॉन्च से पहले Moto S50 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, यहां जानें सभी डिटेल

टेक कंपनी मोटोरोला (Motorola) अब अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग में जुटा है। जिसे Moto S50 के नाम से पेश किया जा सकता है। मोटोरोला ने जून में ही चीन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 से लैस Moto S50 Neo का अनावरण किया है।

जो चीन से बाहरी बाजारों में Moto G85 5G का रीब्रांडेड संस्करण है। हाल ही में XT2409-5 मॉडल नंबर वाले मोटोरोला फोन को चीन के TENAA प्राधिकरण द्वारा अप्रूवड किया गया था।

लॉन्च से पहले Moto S50 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, यहां जानें सभी डिटेल

जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह फोन घरेलू बाजार में मोटोरोला S50 मॉनीकर के साथ शुरू हो सकता है। टिपस्टर एक्सपीरियंस मोर के द्वारा शेयर किए गए एक नए लीक ने डिवाइस के खास स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा उठ चुका है।

टिपस्टर की मानें तो Moto S50 में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36-इंच का फ्लैट डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए यह इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस हो सकता है।

लॉन्च से पहले Moto S50 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, यहां जानें सभी डिटेल

Moto S50 के डाइमेंशन 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होने की उम्मीद है, जो LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ होगा। इसके साथ ही इस डिवाइस में 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,400mAh की बैटरी शामिल हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। जबकि, आगे की तरफ डिवाइस में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा।

अन्य सुविधाओं की बात करें तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस शामिल हो सकते हैं। वहीं इसके डिजाइन की बात की जाए तो इसका डाइमेंशन 154.1 x 71.2 x 8.1 मिमी और वजन 172 ग्राम होने की उम्मीद है। ऐसा लग रहा है कि, Moto S50 को ग्लोबल बाजार में Motorola Edge 50 Neo के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto S50 full specifications leaked ahead of launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X