Moto S50 Neo स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिप, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Motorola ने Moto S50 Neo स्मार्टफोन को Moto Razr 50 सीरीज के साथ ही चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कर्व्ड pOLED स्क्रीन, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट मिल रहा है। अपने इस फोन को लेकर कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि, Moto S50 Neo को चार साल की वारंटी के साथ लाया जाएगा। तो आइए इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Moto S50 Neo की कीमत- चीन में Moto S50 Neo के बेस 8GB/256GB मॉडल की कीमत CNY 1,399 यानी करीब 16,100 रुपये है। वहीं इसके 12GB/256GB की कीमत CNY 1,599 यानी करीब 18,400 और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 यानी करीब 21,850 रुपये है। कंपनी ने फिलहाल इस हैंडसेट के ग्लोबल और भारतीय लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
चीन में यह फोन 28 जून से लेनोवो चाइना ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे तीन कलर ऑप्शन जिमो (काला), लैंटिंग (नीला) और किंगटियन (हरा) में खरीद सकेंगे।

Moto S50 Neo के स्पेसिफिकेशन- मोटोरोला के इस लेटेस्ट किफायती फोन में 6.7 इंच का FHD+ P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो 12GB तक LPDDR4x रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए S50 Neo में OIS के साथ 50 MP Sony IMX882 मेन कैमरा और f/2.2 अपर्चर और डेडिकेटेड मैक्रो मोड के साथ 8 MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Moto S50 Neo में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, 5G, 4G, NFC, GPS मिल रहा है।
यह फोन डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर से लैस हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP54 रेटिंग मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications