16,000 रु. घटी मोटो एक्स फ़ोर्स की कीमत, इसे खरीदना है स्मार्ट चॉइस!
लोगों के दिलों पर राज करने वाले मोटोरोला ब्रांड हर बार कुछ नई खासियत के साथ बाजार में आता है। इसकी विशेषताओं के कारण ही ये काफी पसंद किया जा रहा है। इस बार की खासियत मोटोरोला का मोटो एक्स फ़ोर्स है, जिसकी कीमत 35 हजार के करीब है।
हालांकि, इसे करीब 50 हजार की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी ने इसकी कीमतों में कटौती कर दी है। इस फोन के फीचर्स लाजवाब हैं। जानते हैं, इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में, जो आपको दीवाना बना देंगे।
#1
इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसका शेटरप्रूफ डिस्प्ले है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें कम्प्लीट शेटरप्रूफ डिस्प्ले दिया गया है। इसके लिए इसमें पांच लेयर का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसे मजबूत सुरक्षा मिलती है।
#2
इसकी बैटरी भी शानदार है। इसकी बैटरी ड्रोइड टर्बो 2 के जैसी है, जो 48 घंटे तक काम कर सकती है। बैटरी को एमएएच में देखें तो यह 3760 है।
#3
यह स्मार्टफोन कुअलकॉम के 2015 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 810soc के साथ इसमें 2.0 GHz का ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जो इसकी परफोर्मेंस को बेहतर बनाता है।
#4
मोटो एक्स को चार्ज करने में भी समय ज्यादा नहीं लगता है। क्योंकि इसमें क्विक चार्जिंग का फीचर दिया गया है। सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर इससे 13 घंटे तक बात की जा सकती है।
#5
इस फोन पर पानी भी गिर जाए तब भी कुछ नहीं होने वाला। क्योंकि यह वाटर रेसिस्टेंस है।
#6
इस फोन में PMA और QI वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जिससे आप वायरलेस तरीके से अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं।
#7
इस फोन का कैमरा भी कमाल का है। जो 21एमपी का है, जिससे आप शानदार तस्वीरें भी कैद कर सकते हैं। वो भी फ्लैश के साथ।
#8
इस फोन में लार्ज इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जो 32GB है। इसका दूसरा वेरियंट 64 GB का है।
#9
इस फोन से आप शानदार सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं। क्योंकि इसका फ्रंट फेसिंग कैमरा 5 एमपी का है।
#10
इस फोन को आप शानदार रंगों में खरीद सकते हैं। इनमें से कई वे कलर हैं, जो आपके फेब्रेट होंगे।
अन्य टेक न्यूज़
इस शानदार फोन पर पाइए 16,000 रुपए तक की छूट!
दीपिका, सलमान खान, सोनम कपूर, जानें इन सेलेब्स के व्हाट्सएप स्टेटस
तैयार हो जाएँ, आ रहा है ग्लास वाला एप्पल iPhone
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य न्यूज़ के लिए पढ़ते रहें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications








