Home
Mobile

Motorola ने अपने पहले AI स्मार्टफोन की दिखाई झलक, इन शानदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Motorola AI Smartphone: इस वक्त भारत सहित पूरी दुनिया में AI यानी कि, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। इसी बीच स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भी अपना लेटेस्ट AI स्मार्टफोन Moto X50 Ultra को पेश किया है।

मोटो का यह आगामी फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। जिसे कंपनी ने AI के साथ कई दमदार फीचर्स से लैस किया है। एआई का डिमांड तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए कंपनी ने भी अपने अगले फोन को एआई फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी की है।

Motorola ने अपने पहले AI स्मार्टफोन की दिखाई झलक, यहां जानें सभी डिटेल

बता दें मोटोरोला ने एक्स सीरीज के स्मार्टफोन को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge सीरीज के नाम से लॉन्च किया है। तो आइए आगे Moto X50 Ultra के फीचर्स और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।

मोटोरोला AI स्मार्टफोन लॉन्च करेगा: मोटो से पहले सैमसंग और गूगल ने अपने स्मार्टफोन्स को एआई फीचर्स के साथ पेश किया है। अब मोटोरोला भी अपने Moto X50 Ultra फोन को एआई फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Motorola ने अपने पहले AI स्मार्टफोन की दिखाई झलक, यहां जानें सभी डिटेल

दरअसल कंपनी ने अपने इस फोन का एक नया टीज़र जारी किया है, जिससे इसका खुलासा हुआ है कि, कंपनी बहुत जल्द Motorola X50 Ultra को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही मोटोरोला के टीजर में लेनेवो द्वारा स्पॉन्सर्ड किया गया F1 Car भी दिख रहा है।

जिससे उम्मीद की जा रही है कि,कंपनी का यह फोन F1 कार जितना तेज परफॉर्म कर सकता है। गौरतलब है कि यह टीजर बहरीन में फॉर्मूला 1 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है।

Motorola ने अपने पहले AI स्मार्टफोन की दिखाई झलक, यहां जानें सभी डिटेल

इन फोन्स से होगा सीधा मुकाबला: मोटोरोला ने अपने नए टीजर से इस बात का खुलासा कर दिया है कि,यह फोन एआई फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। आपक बता दें, यह कंपनी का पहला एआई स्मार्टफोन होगा। जिसका मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन से होगा।

मोटो ने अपने इस फोन को लेकर बताया है कि, इस फोन के बैक साइड में वीगन लेदर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही फोन के साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए जाएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 125W के वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W के वायरलैस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी अपने इस फोन को ब्लैक और ग्रे दो कलर उपलब्ध करा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
moto x50 ultra ai smartphone teased may launch soon check price and specification
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X