Moto X50 Ultra की 125W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द हो सकती है एंट्री, यहां आया नजर
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola जल्द ही अपना नया हैंडसेट Motorola Edge 50 Ultra को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। अपने इस हैंडसेट को कंपनी अभी फिलहाल चीन में लॉन्च करने जा रही है।
जिसे Moto X50 Ultra के तौर पर पेश किया जाएगा। मोटो के इस अपकमिंग फोन को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। जिससे इसके स्पेक्स की डिटेल्स सामने आ गई है।

सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन को ग्लोबल वेरिएंट के मुकाबले अलग स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को 125W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। चलिए आगे आपको इस फोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।
Moto X50 Ultra स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट- Moto X50 Ultra चीन की 3C सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर XT2401-2 के साथ लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में ग्राहकों को 125W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। लॉन्चिंग डेट की बात करें तो यह फोन इसी महीने ही चीनी बाजारों में दस्तक दे सकता है।

गौरतलब है कि, Moto X50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर शामिल किए जानें की बात सामने आई है। वहीं कंपनी ने इससे पहले यह भी कंफर्म दिया है कि, इस फोन को AI फीचर्स के साथ लाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन Lenovo के AI पर्सनल असिस्टेंट, कैमरा और अन्य AI कैपेसिटी से लैस हो सकता है।
Moto Edge 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस- मोटोरोला Edge 50 Ultra में कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया है। जिसका रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 2,500 निट्स तक है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जो16GB रैम और 1TB स्टोरेज पेयर के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटो के Edge 50 Ultra में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 50W वायरलेस और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh बैटरी शामिल की है।
अब देखना होगा कि, कंपनी अपने अपकमिंग फोन Moto X50 Ultra में कौन-कौन से बदलाव कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








