Moto razr 50 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए क्या कुछ होगा खास
Motorola Razr 50 Series: मोटोरोला ने Motorola razr 50 सीरीज के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो razr 50 और razr 50 Ultra को पेश कर सकती है।
मोटोराला के शेयर किए गए नए टीजर के अनुसार यह सीरीज 25 जून को चीन में लॉन्च होने जा रही है। इसके साथ ही टीजर पोस्टर से इसके संभावित स्पेक्स की भी डिटेल्स सामने आई है।

ब्रांड ने मोटोरोला रेजर 50 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म की है, लेकिन अपने आगामी फोल्डेबल फोन के नाम पर से पर्दा नहीं उठाया है। इसलिए अब देखना होगा कि, चीन में रेजर 50 और रेजर 50 अल्ट्रा दोनों का अनावरण होगा या नहीं। रेजर 50 और रेजर 50 अल्ट्रा को चीन के लोकल समयानुसार दोपहर 2:00 बजे इवेंट में पेश किए जाएगा।
Motorola razr 50 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस- उम्मीद की जा रही है कि, Motorola razr 50 फोल्डेबल फोन में कंपनी 6.9-इंच pOLED 120Hz मेन डिस्प्ले और 3.6-इंच OLED सेकेंडरी स्क्रीन दे सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए मोटोरोला रेजर 50 में MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट दिया जा सकता है। जिसमें 8GB रैम भी होगा। इसके अलावा इस फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50MP और 13MP कैमरे शामिल होंगे।
यह फोन एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4200mAh की बैटरी दिए जानें की संभावना है। अगर बात करें रेजर 50 अल्ट्रा की तो इसमें स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
वहीं मोटोरोला रेज़र 50 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP वाइड-एंगल कैमरा और रियर पैनल पर 50MP 2x टेलीफ़ोटो लेंस के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
बता दें, रेजर 50 अल्ट्रा को BIS सहित कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किए जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








