अब टीवी में देखें फोन के वीडियो

मोटोरोला के एट्रिक्स में 1.2 या 1.5 गीगा हर्ट स्पीड का ड्यूलकोर टेक्सास इंस्ट्रुमेंट प्रोसेसर दिया गया है। मोटोरोला एट्रिक्स के मुकाबले एट्रिक्स 2 से बाजार को ज्यादा फीचर होने की उम्मीदें है। एट्रिक्स में 1 गीगा हर्ट का टेगरा2 सीपीयू ग्राफिक सपोर्ट दिया गया है जिससे फोन में हाई डेफिनेश गेम और वीडियो आराम से चलेंगे। हाल ही में इंटनेट पर मोटोरोला की कुछ तस्वीरों को जारी किया गया था इससे ऐसा लगता है मोटोरोला अपने नए फोन को जल्द लांच कर देगा।
कैमरे की बात करें तो मोटोरोला एट्रिक्स 2 में 8 मेगापिक्सल कैमरे के साथ 1080 पीक्सल की वीडियो रिकार्डिंग दी गई है। वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट कैमरा होगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। एट्रिक्स में अन्य स्मार्टफोन की तरह गूगल का एंड्राएड वी 2.3.5 जिंजरब्रेड वर्जन दिया गया है जो फोन को दमदार पावर देगा। सुनने में आ रहा है एंड्राएड के आईस्क्रीम सैंडविच आपरेंटिंग सिस्टम के आने के बाद मोटोरोला इसे अपग्रेड भी कर सकता है।
एक्पर्ट के अनुसार नए स्मार्टफोन 960 x 540 रेज्यूलूशन के साथ 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई होगी । एट्रिक्स के पहले मॉडल की तरह नए एट्रिक्स 2 में भी डॉक की सुविधा दी गई है जिससे यूजर अपने मोबाइल को टीवी और कंप्यूटर के मॉनीटर से कनेक्ट कर बड़ी स्क्रीन में वीडियो और मूवी का मजा ले सकता है। गूगल द्वारा मोटोरोला को खरीदने के बाद हो सकता है तकनीकी रूप से इसमें कोई नया फीचर लोगों को मिले।
मोटोरोला एट्रिक्स 2 के फीचरों पर एक नजर
- 960 x 540 पिक्सल रेज्यूलूशन के साथ 4.5 इंच की टच स्क्रीन
- 8 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
- गूगल का एंड्राएड ची 2.3.5 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्टम
- 1 गीगा हर्ट का एनवीडिया टेगरा 2 सीपीयू


Click it and Unblock the Notifications