Home
Mobile

दो दमदार स्‍मार्टफोन के साथ आमने सामने होगें मोटोरोला और सैमसंग

By Super
दो दमदार स्‍मार्टफोन के साथ आमने सामने होगें मोटोरोला और सैमसंग
आजकल मोबाइल इंडस्‍टी में प्रतियोगिता होना बहुत आम बात हो गई है इसलिए इस बार फिर दो कंपनियों के बीच में आपको कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। यह कंपनियां कोई आम नहीं बल्कि जानी मानी मोटोरोला और सैमंसग हैं, जो एक बार फिर आमने सामने आ कर खडी हो गईं हैं।

दोनों ने ही अपने दो स्‍मार्टफोन निकालने की तैयारी कर ली है। जिनमें से सैमसंग अपना ट्रांसफिक्‍स और मोटोरोला अपना एट्रिक्‍स 2 लांच करेगी। बताया जा रहा है कि एट्रिक्‍स 2 सैमसंग के ट्रांसफिक्‍स के मुकाबले काफी विकसित स्‍मार्टफोन है। मोटोरोला में 4.3 इंच की डिस्‍पले है जिसका रेजूलूशन 540 x 960 पिक्‍सल है जबकि सैमसंग का डिस्‍पले साइज 3.2 इंच के साथ 230 x 480 पिक्‍सल रेजूलूशन है।

मोटोरोला ऐट्रिक्‍स 2 और सैमसंग ट्रांसफिक्‍स दोनों ही मेसेजिंग फीचर से लैस हैं। वहीं पर मोटोरोला में दो कैमरे दिए हुए हैं जिसमें 8 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा है जिसका रेजूलूशन 3264 x 2448 पिक्‍सल दिया है और दूसरा कैमरा 0.3 मेगा पिक्‍सल 640x 480 रेजूलूशन के साथ दिया हुआ है। वहीं पर सैमसंग में 3.2 मेगापिक्‍सल कैमरा 2048 x 1536 रेजूलूशन के साथ है। दोनों स्‍मार्टफोन में ब्‍लूटूथ और यूएसबी दिया गया है पर ऐट्रिक्‍स 2 में एचडीएमआई पोर्ट की कनैक्‍टिविटी भी शामिल है।

मोटोरोला एट्रिक्‍स 2 में वाईफाई है जबक‍ि ट्रंसफिक्‍स में यह सुविधा नदारद है। मोटोरोला में जीपीआरएस और ऐज की कनैक्‍टिविटी है पर सैमसंग में ब्राउसिंग के लिए केवल एचटीएमएल ही है। दोनों फोन में एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। मनोरंजन के लिए फोन में इनबिल्‍ट गेम्‍स भी हैं। मोटोरोला रिंग टोन में एमपी3 और डब्‍लूएवी का यूज़ करता है और सैमसंग एमपी3 के अलावा 72 पोलीफोनिक रिंग टोन का इस्‍तमाल करता है। मोटोरोला 3 जी पर काम करता है और सैमसंग में यह कनैक्‍टिविटी नहीं है।

एट्रिक्‍स 2 में जीपीएस है पर टांसफिक्‍स में आपको जीपीएस नहीं मिलेगा। दोनों ही फोन में लीथियम आयन की बैट्री दी गई है जिसका स्‍टैंड बाई टाइम 385 घंटे है और 8.5 घंटे का टॉक टाइम ऐट्रिक्‍स 2 में है जबक‍ि ट्रांसफिक्‍स में 250 घंटे का स्‍टैंडबाई और 6.5 घंटे का टॉक टाइम दिया गया है। अगर प्राइस की बात करें तो मोटोरोला के एट्रिक्‍स 2 की कीमत लगभग 30, 000 रु तक है, वहीं सैमसंग के ट्रांसफिक्‍स की कीमत अभी मालूम नहीं चल पाई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X