Home
Mobile

मोटोरोला का न्‍यू लुक फोन EX119

By Super
मोटोरोला का न्‍यू लुक फोन EX119
भारत में मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में मोटोरोला ब्रिया EX119 नाम से नए लुक का फोन लांच किया था जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। ब्रिया में कुछ ऐसे फीचर दिए गए है जिनकी वजह से भारतीय उपभोक्‍ताओं के बीच इसने अपनी अलग पहचान बनाई है। फोन को देखने से ही इसके अलग होने का अहसास हो जाता है।

मोटोरोला के नए मोबाइल में क्‍वार्टी की पैड के साथ ड्यूल सिम का फीचर दिया गया है जो इसकी चर्चा का सबसे खास कारण है। भारत में ड्यूल सिम फोन की पहले से काफी मांग है, वही मोटोरोला के ब्रिया में ड्यूल सिम के साथ शानदार लुक भी दिया गया है। 2.4 इंच की टीएफटी टच स्‍क्रीन के साथ ब्रिया में 3.0 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जिसमें ऑटो फोकस की सुविधा भी दी गई, ऑटो फोकस की वजह से दूर की फोटो खींचने में आसानी रहती है।

मोटोरोला का नया फोन कनेक्‍टीविटी के मामले में दूसरे फोन से कम नही है। ब्रिया में 2.1 वर्जन के A2DP ब्‍लूटूथ के साथ माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन को आप वाईफाई के द्वारा भी नेट से कनेक्‍ट कर सकते हैं। 128 एमबी इंटरनल मैमोरी के साथ मोटोरोला ब्रिया में 32 जीबी का एक्‍सपेंडेबल सपोर्ट दिया गया है। जिसमें आप ढेर सारी ऑडियो और वीडियो फाइल सेव कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार नए ब्रिया EX119 में 750 एमएएच लीथियम बैटरी दी इनबिल्‍ड है जो 8 घंटे 20 मिनट टॉक टाइम के साथ 680 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है। कंपनी ने फोन की कीमत भी वाजिब रखी है जिसे हर कोई खरीद सकता है। मोटोरोला ब्रिया बाजार में 5,500 रूपए के आकर्षक दामों में उपलब्‍ध है।

मोटोरोला ब्रिया EX119 के फीचरों पर एक नजर

  • 2.4 इंच स्‍क्रीन की टीएफटी स्‍क्रीन
  • क्‍वार्टी की पैड
  • टच स्‍क्रीन की सुविधा
  • 3.0 मेगापिक्‍सल, ऑटो फोकस
  • 2.1 वर्जन का ब्‍लूटूथ, 2.0 वर्जन का माइक्रो यूएसबी पोर्ट
  • 128 एमबी का इंटरनल स्‍टोरेज, 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी
  • 750 एमएएच लियॉन बैटरी
  • 8 घंटे 20 मिनट का टॉक टाइम, 680 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम
  • कीमत- 5,500 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X