मोटोरोला और एचटीसी में क्या है खास

अगर स्मार्टफोन की बात की जाए तो मोटोरोला और एचटीसी ऐसी दो कंपनियां हैं जो एक दूसरे के आमने सामने खड़ी हैं। मार्केट में एक के बाद एक दोनों अपने शानदार मॉडलों को लांच करती जा रहीं हैं। मोटोरोला डिफाइ प्लस और एचटीसी सेन्सेशन एक्स एल दोनों कंपनियों के नए मॉडल हैं। जो अभी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लांच किए गए थे।
आइए इन दोनों कि खूबी के बारे में जानते हैं और देखते हैं कि कौन सा मॉडल बेहतरीन है। अगर आकार की बात करे तो एचटीसी सेंसेशन 70.7 x 132.5 x 9.9 एमएम और 163 ग्राम भारी है पर वहीं मोटोरोला का फोन 59 x 107 x 13.4 एमएम और 118 ग्राम का है। इसका मतलग एचटीसी थोडा सा भारी है पर इसका यह मतलब नहीं कि इसके फीचर में कोई कमी है।
एचटीसी का डिस्पले 4.7 इंच का है और मोटोरोला का 3.7 इंच। वहीं पर एचटीसी का रेजूलूशन 480 x 800 पिक्सल और मोटोरोला का रेजूलूशन 484 x 854 पिक्सल है। अगर कैमरे की बात करें तो एचटीसी ज्यादा बेहतर है क्योकि इसमें आपको पूरे 8 मेगापिक्सल का कैमरा और वहीं मोटोरोला में केवल 5 पिक्सल कैमरा।
दोनों स्मार्टफोन जीएसएम और 3 डी को सपोर्ट करते हैं पर अलग अलग फ्रीक्वेंसी के साथ। दोनों में अलग अलग प्रोसेसर दिए हुए हैं, एचटीसी में 1.5 गीगा हर्ज का क्वाल्कम एमएसाएम 8255 प्रोसेसर और मोटोरोला में 1 गीगा हर्ज का टी आई ओएमएपी 3620 वाला प्रोसेसर लगा हुआ है। एचटीसी में 768 एमबी की मेमोरी के साथ 16 जीबी का स्टोरेज दिया गया है जबकि मोटोरोला में 512 एमबी के रैम के साथ 2 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है। पर मोटोरोला में आप 32 जीबी तक मेमोरी को बढा भी सकते हैं।
एचटीसी में 1600 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 8 घंटे टॉक टाइम के साथ 295 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है जबकि मोटोरोला में की 1700 की लीथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है जो 7 घंटे टॉक टाइम के साथ 384 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। अगर कीमत की बात करें तो एचटीसी की कीमत 30,000 रु के पास है जबकि मोटोरोला की कीमत इससे कहीं ज्यादा कम बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications