मोटोरोला ड्रॉयड रेजर और गूगल नेक्सस में कौन है बेहतर ?

ड्रॉएड रेजर में नैनोटेक्नॉलाजी स्प्लैश गार्ड का खास फीचर दिया गया है जो इसकी खास विशेषताओं में से एक है। 7.1 मिलीमीटर मोटे ड्रायड रेजर दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है। वहीं नेक्सस की मोटाई 8.9 एमएम है। ड्राएड रेजर में खास तकनीक का प्रयोग किया गया है जिससे यह 4जी एलटीई नेटवर्क पर भी काम करेगा।
ड्रायड में 4.3 इंच की लिड स्क्रीन 960*540 रेज्यलूशन को सपोर्ट करती है। वहीं दूसरी और सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस में एंड्रॉएड का 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच आपेरिटिंग सिस्टम दिया गया है जो नया ओएस है। गैलेक्सी नेक्सस ड्रॉएड रेजर के मुकाबले थोड़ा मोटा है। दोनों स्मार्टफोन में एक जैसी 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड किया जा सकता है।
वीडियो रिकार्डिंग और फोटो कैपचरिंग के दौरान दोनों फोन की क्वालिटी लाजवाब में मगर फोन के कैमरो में अंतर है, मोटोरोला ड्राएड रेजर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 1080 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है, जबकि नेक्सस में 1080 पिक्सल सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा इनबिल्ड है। मोटोरोला ड्रॉएड की बाजार में कीमत 12,000 रूपए है, वहीं सैमसंग का गैलेक्सी नेक्सस 13,000 रूपए में उपलब्ध है।
सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस


Click it and Unblock the Notifications








