Home
Mobile

Motorola ने लॉन्च किया बेहद स्टाइलिश 5G स्मार्टफोन, डिजाइन देख लोग बोले- 'Crazy किया रे....

Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन Motorola Edge 30 Fusion लॉन्च किया है। इसके कुछ प्रमुख हाइलाइट्स में घुमावदार कार्नर के साथ 144Hz OLED पैनल, स्नैपड्रैगन 888 प्लस, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं।

मोटोरोला एज 30 फ्यूजन में एक वेगन लेदर बैक फिनिश के साथ एक शानदार नेप्च्यून ब्लू वेरिएंट है। स्मार्टफोन के तीन और कलर ऑप्शन भी हैं। हालांकि उनमें पीछे की तरफ ग्लास पैनल हैं। आइये एक नजर डालते हैं स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Motorola  ने लॉन्च किया तगड़ी बैटरी वाला फोन, जानिए गजब फीचर्स

Motorola Edge 30 Fusion की स्पेसिफिकेशन्स

एज 30 फ्यूजन में घुमावदार किनारों के साथ 6.55 इंच का पी-ओएलईडी डिस्प्ले है। यह एक FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz स्मप्लिंग टच रेट, 10-बिट रंग, DCI-P3 रंग सरगम, 1100 nits ब्राइटनेस और HDR10+ के साथ आता है। पंच-होल डिस्प्ले 91.89 प्रतिशत का स्क्रीन स्पेस देखने को मिलता है।

यह फेस अनलॉक और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सिक्योरिटी फीचर के साथ आता है। डिवाइस में एक मेटल फ्रेम है और आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास 5 पैनल से लैस है। एज 30 फ्यूजन में 8 जीबी एलपीडीडीआर 5 रैम के साथ स्नैपड्रैगन 888 प्लस मोबाइल प्लेटफॉर्म है। फोन में 128 जीबी का यूएफएस 3.1 स्टोरेज दिया गया है। यह एंड्रॉइड 12 ओएस के साथ प्रीलोडेड आता है।

Motorola Edge 30 Fusion के फीचर्स

Motorola Edge 30 Fusion में 4,400mAh की बैटरी है, जो 68W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एज 30 फ्यूजन के रियर शेल में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

यह 30fps तक 4K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए, डिवाइस 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा के साथ आता है । एज 30 फ्यूजन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। दूसरे फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 802.11ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC और USB-C शामिल हैं। यह फोन चीन के Moto S30 Pro का रीब्रांडेड वर्जन है।

Motorola Edge 30 Fusion की कीमत

एज 30 फ्यूजन चार कलर ऑप्शन - सोलर गोल्ड, नेपच्यून ब्लू (वेगन लेदर के साथ), ऑरोरा व्हाइट और कॉस्मिक ग्रे में आता है। यूरोप में इसकी कीमत 599 यूरो है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Edge 30 Fusion is the latest flagship killer smartphone from Motorola. Some of its major highlights include a 144Hz OLED panel with curved edges, Snapdragon 888 Plus, 50-megapixel triple cameras.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X