Home
Mobile

Motorola Edge 30 भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत की जानकारी

मोटोरोला (Motorola) एक के बाद एक नया स्मार्ट फोन लॉन्च कर रहा है। अब लिस्ट में एक और नया स्मार्टफोन मोटोरोला एज 30 (Motorola Edge 30) है, जो एज 30 सीरीज का दूसरा फोन है। इससे पहले Motorola Edge 30 Pro था, जो भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट का उपयोग करने वाला सबसे सस्ता फ्लैगशिप फोन था। इसके अलावा अब Motorola ने दावा किया है कि Motorola Edge 30 दुनिया का सबसे पतला फोन है। तो आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से।

Motorola Edge 30 भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत की जानकारी

Motorola Edge 30 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

मोटोरोला एज 30 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले HDR10+, DC-Dimming को भी सपोर्ट करता है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें, तो Motorola Edge 30 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778+ 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है। Motorola Edge 30 भारत का पहला स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 778+ 5g प्रोसेसर के साथ आता है।

Motorola Edge 30 दो RAM वेरिएंट में आता है, जिसमें 6GGB+128GB स्टोरेज और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं।

वहीं अगर हम कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो मोटोरोला एज 30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है जो मैक्रो शॉट्स और डेप्थ सेंसर लैस हैं। जबकि फ्रंट में 30 MP का कैमरा दिया गया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन में 4020mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्या है खास फीचर्स

मोटोरोला ने दावा किया है कि मोटोरोला एज 30 दुनिया का सबसे पतला फोन है, जिसका माप सिर्फ 6.79 mm है।

Motorola Edge 30 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है जो 144Hz फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले HDR10+, DC-Dimming को भी सपोर्ट करता है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आता है। डिवाइस स्टीरियो स्पीकर से लैस है जो डॉल्बी एटमॉस के साथ आता हैं।

Motorola Edge 30 की भारत में कीमत

अब आखिर में बात आती है कीमत की, तो Motorola Edge 30 को भारत में 6GB+128GB वैरिएंट के लिए 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं 8GB+256GB वैरिएंट के लिए, डिवाइस की कीमत 29,999 रुपये है।

हालांकि, शुरुआती खरीदारों को फोन पर 2000 रुपये की छूट मिल सकती है जो प्रभावी रूप से 6GB एडिशन के लिए कीमत 25,999 रुपये और 8GB के लिए 27,999 रुपये होती है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी पहली सेल 19 मई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 30 Launched In India, Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X