Home
Mobile

Motorola Edge 40 5G, 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 40 5G, 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च, जाने कीमत

कई अफवाहों और रिपोर्टों के बाद Motorola Edge 40 आखिरकार ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया गया है। यह ब्रांड की प्रीमियम मिड-रेंज पेशकश है जो पिछले साल Motorola Edge 30 के बाद आई थी। सेल्फी शूटर के लिए इस हैंडसेट में पंच-होल कटआउट, डुअल रियर कैमरा सेंसर, सैंडब्लास्टेड एल्युमिनियम फ्रेम, कर्व्ड वेगन लेदर मैट ऐक्रेलिक बैक ऑप्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। नया मोटोरोला एज 50 मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 SoC को 256GB स्टोरेज, Android 13 और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी के साथ पैक आता है।

Motorola Edge 40 कीमत

मोटोरोला एज 40 की कीमत यूरो 599.99 (लगभग 54,200 रुपये) है और यह एक्लिप्स ब्लैक, नेबुला ग्रीन और लूनर ब्लू कलर ऑप्शम में आता है। फोन आने वाले दिनों में पूरे यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और एशिया-प्रशांत के चुनिंदा बाजारों में भी उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 40 5G, 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च, जाने कीमत

Motorola Edge 40 के स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला एज 40 में 144Hz रिफ्रेश रेट, 2400 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और 1200nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.55-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह हैंडसेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 एसओसी पर बेस्ड है जिसे माली-जी77 एमसी9 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

मोटो फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है। वहीं यह एंड्रॉइड 13 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है । कनेक्टिविटी ऑप्शनो की बात करें तो इसमें 5जी एसए,एनएसए, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हैं।

Motorola Edge 40 बैटरी और कैमरा

मोटोरोला एज 40 में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। वहीं फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा होगा, जिसमें 50MP f/1.4 अपर्चर, क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी, OIS और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा, जिसमें 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू होगा। सामने की तरफ 32MP का स्नैपर है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 40 flaunts a 6.55-inch FHD+ pOLED display with 144Hz refresh rate, 2400 x 1080 pixels resolution, 360Hz touch sampling rate, HDR10+, and 1200nits peak brightness.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X