Motorola Edge 40 स्मार्टफोन भारत में 23 मई को होगा लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिल रहा ये दमदार फीचर्स,जानें कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अपने यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए अपने नए अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola edge 40 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में उतारा था। भारत में इसके लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का टीजर जारी कर दिया है। तो आइए मोटोरोला के नए डिवाइस की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी आपको बताते हैं।
इस दिन हो रही एंट्री
मोटोरोला अपने नए हैंडसेट motorola edge 40 को भारतीय बाजार में इसी महीने 23 मई को लॉन्च कर रहा है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर नई जानकारियां मौजूद हैं। फ्लिपकार्ट पर रिलीज किए गए कंपनी के ऑफिशियल टीजर के अनुसार इस नए हैंडसेट edge 40 को स्लिम लुक के साथ पेश किया जाएगा। आपको बता दें मोटोरोला का Edge 40 series का यह पहला डिवाइस होगा जो भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

Motorola edge 40 कलर और कीमत
motorola edge 40 को कंपनी Nebula Green, Eclipse Black, और Lunar Blue तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस को मेटल फ्रेम और लेदर बैक पैनल के साथ पेश किया जाएगा। भारतीय बाजारों के लिए कंपनी का नया हैंडसेट IP68 rating के साथ आ रहा है। वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में यूरो 599.99 (लगभग 54,200 रुपये) के साथ पेश किया था। हालांकि भारत में इसकी कीमत कितनी होगी इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Motorola edge 40 के फीचर
motorola edge 40 स्मार्टफोन स्लिम लुक के साथ आ रहा है। जिसमें MediaTek Dimensity 8020 SoC चिपसेट शामिल किया गया है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 3डी कर्व्ड डिस्प्ले 144 हर्ट्ज रिफ्रेट रेट के साथ मिलेगा। कैमरे की बाद करें तो यूजर्स को इस अपकमिंग स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.4 अपार्चर के साथ और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के अलावा 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आ रहा है।
इसी के साथ इस फोन में 68 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी मिल रही है। स्टोरेज की बात करें तो आपको इस डिवाइस में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है। अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह स्मार्टफोन 10 मिनट में चार्ज हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








