Motorola के 32MP सेल्फी कैमरा, 3D कर्व डिस्प्ले वाले 5G फोन पर बंपर छूट, यहां से सस्ते में खरीदें फोन
Motorola Edge 40 Discount: अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं, और अपने लिए बेहतरीन सेल्फी कैमरे वाला मोटो का नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
दरअसल फ्लिपकार्ट पर (flipkart big upgrade) सेल शुरू हो चुका हैं। इस सेल में मोटो के 3D कर्व डिस्प्ले वाले 5G फोन Motorola Edge 40 पर भारी छूट ऑफर किया जा रहा है।

जिसके बाद आप इस फोन को कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी नई कीमत, ऑफर और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग अपग्रेड सेल में मोटोरोला एज 40 के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 26,999 रुपए है। हालांकि सेल में इसे 5% कैशबैक के साथ आप खरीद सकते हैं। लेकिन कैशबैक लाभ के लिए आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से ही इसका भुगतान करना होगा । इसके साथ ही ऑफर में इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को सरप्राइज कैशबैक और कूपन भी मिलेगा।

इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन की कीमत 26,400 रुपये तक कम कर सकता है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन ब्रांड और कंपनी के एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।
ऐसे आप इस फोन को काफी किफायती दाम में खरीद सकते है। इस फोन को वाइवा मजेंटा, एक्लिप्स ब्लैक, लूनर ब्लू और नेबुला ग्रीन चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 40 के फीचर्स: मोटो के इस फोन में आपको 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके डिस्प्ले को कंपनी ने सैंडब्लास्टेड एल्युमिनियम बेजल्स से से तैयार किया है।
जिसमें कर्व्ड 3डी ग्लास एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 5G SoC मिलेगा। जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पेयर के साथ आ रहा है।
यह फोन एंड्रॉइड 13 पर संचालित होता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन मैक्रो विजन के लिए अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कैमरा भी मिल रहा है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 68W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी शामिल की है।
कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें वाईफाई 6, ब्लूटूथ वी5.2 और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








