Motorola Edge 40 की मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 प्रोसेसर के साथ भारत में धमाकेदार एंट्री, फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू

Motorola Edge 40 launch in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपना नया फोन Motorola Edge 40 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर पेश किया गया है। इस लेटेस्ट फोन की सेलिंग आज से शुरू कर दी गई। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर खूबियों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
आपको बता दें यह फोन भारत में लॉन्च होने से पहले लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व , यूरोप और एशिया के बाजारों में दस्तक दे चुका है। भारत से पहले ही कंपनी ने मई की शुरूआत में ही Motorola Edge 40 और Motorola Edge 40 Pro को ग्लोबल बाजार में उतार दिया था। फिलहाल भारत में Motorola ने Motorola Edge 40 को ही पेश किया है।
Motorola Edge 40 की खूबियां
Motorola Edge 40 में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस पोलेड डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट, 2400 x 1080 पिक्सल रेजुलेशन और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। मोटोरोला के इस लेटेस्ट हैंडसेट में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 5G SoC प्रोसेसर को शामिल किया गया है। फोन में 8 GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला एज 40 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इस फोन को पावर देने के लिए 68W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर को भी शामिल किया गया है।
Motorola Edge 40 कलर और कीमत
Motorola Edge 40 को भारत में तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसमें एक्लिप्स ब्लैक, लूनर ब्लू और नेबुला ग्रीन कलर शामिल हैं। 30 मई 2023 से इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसकी फ्लिपकार्ट पर प्री बुकिंग शुरू कर दी है।
मोटोरोला ने एज 40 को सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया है। जिसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








