Motorola Edge 40 Neo की कीमत लॉन्च से ठीक पहले लीक, 12GB रैम , 32MP सेल्फी कैमरा से होगा लैस, जानें
Motorola Edge 40 Neo Price: स्मार्टफोन ब्रांड Motorola कल यानि कि 14 सितंबर को अपने नए फोन Edge 40 Neo को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि इसके लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कीमत लीक हो गई है। इस फोन को Edge 30 Neo के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। जिसके अनुसार इस अपकमिंग फोन को कंपनी भारतीय बाजार में 30 हजार तक की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। इससे पहले इसके स्पेक्स और फीचर्स लीक हुए थे। तो चलिए आपको आगे इस आगामी फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स विस्तार में बताते हैं।
Motorola Edge 40 Neo की संभावित कीमत
Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन के लॉन्च होने में बस एक दिने बच गए हैं। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। जिसके अनुसार इस फोन की यूरोपियन कीमत €338.99 यूरो होगा । जिसके अनुसार भारत में इस फोन को लगभग 30,000 रुपये की कीमत के साथ लाया जा सकता है।
Motorola Edge 40 Neo की संभावित स्पेक्स
आपको बता दें, लॉन्च से पहले इस फोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच P-OLED स्क्रीन कर्व्ड एजेज के साथ दी जा सकती है। जिसे FHD+ रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को MediaTek Dimensity 1050 Octa कोर प्रोसेसर से लैस कर सकती है। साथ ही 12 GB तक रैम और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकती है।

इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी इसमें दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यूजर्स को इस अपकमिंग फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 68 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। इस फोन को Sea Blue कलर ऑप्शन के साथ तीन अन्य कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








