Home
Mobile

Motorola Edge 40 Neo पर भारी डिस्काउंट, जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल

Motorola Edge 40 Neo Discount: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 25 हजार से कम है तो आपके लिए ये आर्टिकल काम की हो सकती है। आज हम आपको एक बेहतरीन डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। दरअसल मोटोरोला के Edge 40 Neo स्मार्टफोन को ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर बंपर छूट के साथ रियायती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले ऑफर डिटेल्स को विस्तार में बताते हैं।

Motorola Edge 40 Neo पर भारी डिस्काउंट, जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल

Motorola Edge 40 Neo पर भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के Edge 40 Neo 5G स्मार्टफोन को बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है । इस फोन पर लगभग 17 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। वैसे तो इस फोन की कीमत 27,999 रुपये है। लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे महज 22,999 रुपये कीमत में ग्राहक अपने घर ला सकते हैं। जिससे कि मोटोरोला के इस फोन पर लगभग 5,000 रुपये तक की बचत की जा सकता है। इसके साथ ही इस पर 809 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से EMI का ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक को इस फोन पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन पर 17,050 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकता है। एक्सचेंज ऑफर लाभ ग्राहक के फोन और कंडीशन पर निर्भर करेगा। वहीं अगल Flipkart Axis बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी की जाती है तो 5 प्रतिशत तक का अतिरिक्त कैशबैक भी ग्राहक ले सकेगा।

Motorola Edge 40 Neo के स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 चिप शामिल किया है। जो 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो मोटोरोला के इस फोन में आपको Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का (OIS) प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी औऱ वीडियो कॉल के लिए इसमें र 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए मोटो ने इसमें 68W की टर्बो पावर चार्जिंग वाली 5,000mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 40 Neo has been made available on Flipkart with huge discounts. Due to which customers can save up to thousands of rupees on this phone. Actually the price of this phone is Rs 27,999. But after the discount, the customer can buy it for just Rs 22,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X