Home
Mobile

Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ भारत में लॉन्च,जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 40 Neo Launched: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने सस्ते 5G फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने अभी दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। जिसकी बिक्री 28 सितंबर शाम 7 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी जाएगी। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को 144hz के रिफ्रेश रेट के साथ इसमें Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन भी दिया है। तो चलिए आपको इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Motorola Edge 40 Neo की भारत में कीमत

Motorola के इस नए फोन को कंपनी ने 2 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 8 GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 12 GB रैम और 256GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये तय किया गया है। लेकिन कंपनी फेस्टिवल सीजन के तहत इस लेटेस्ट फोन के 8/128GB वेरिएंट को 20,999 और 12/256GB स्टोरेज को 22,999 रुपये में बेच रही है। मोटो ने अपने इस स्मार्टफोन को ब्लैक, सूथिंग Sea और Caneel Bay तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, कीमत

Motorola Edge 40 Neo स्पेक्स

मोटो एज 40 नियो में आपको 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। जो 144hz के रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए मोटो ने इसमें Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया है। इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7030 चिपसेट को शामिल किया गया है। इसे कंपनी ने 8/128GB और 12/256GB दो स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP का OIS कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। जो 68 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ आ रही है। मोटोरोला Edge 40 Neo में कंपनी 2 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट अपने यूजर्स को देगी।

भारत में कल इस फोन को होने जा रही धमाकेदार एंट्री

स्मार्टफोन कंपनी Vivo 22 सितंबर को भारत में T2 सीरीज के तहत Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जिसमें 6.38 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही यह अपकमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट से लैस होगी। फोटोग्राफी के लिए 64MP का कैमरा ऑरा लाइट के साथ इसे पेश किया जाएगा। इस फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। इसे पावर देने के लिए इसमें 4800mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 8GB RAM and 128GB storage variant of Motorola Edge 40 Neo is Rs 23,999 and the price of 12GB RAM and 256GB storage variant is Rs 25,999. But under the festival season, the company is selling the 8/128GB variant of this latest phone for Rs 20,999 and 12/256GB storage for Rs 22,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X