Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Motorola Edge 40 Neo Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपनी Edge सीरीज में एक और नए स्मार्टफोन को जोड़ दिया है। जिसके तहत कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 40 Neo को 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 30 Neo का अपग्रेड वेरियंट है। इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में भी पेश किया जाएगा। तो चलिए आपको इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Motorola Edge 40 Neo कीमत
फिलहाल कंपनी ने इसे मिडल ईस्ट, यूरोप और अफ्रिका रीजन में पेश किया है। वहीं भारत में इसकी एंट्री अगले हफ्ते तक होगी। इसके 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 399 यूरो यानि कि, लगभग 35,400 रुपये है। भारतीय बाजार में भी इसे मिड रेंज में लाए जाने की उम्मीद है। इसे ब्लैक ब्यूटी, कनील बे और सूथिंग सी तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन मिडिल ईस्ट ,यूरोपीय और अफ्रीका के मार्केट में खरीदने के लिए वर्तमान में उपलब्ध है।
Motorola Edge 40 Neo की खासियत
Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच फुलएचडी+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इसके स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। मोटोरोला का यह लेटेस्ट फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर से लैस है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 MC1 GPU शामिल किया गया है। इसके साथ ही 12 GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज से इसे पैक्ड किया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MyUX OS के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी दी है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। इस फोन को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, NFC और यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







