Motorola Edge 40 Neo की लॉन्च डेट कंफर्म, 32MP सेल्फी कैमरा, P-OLED स्क्रीन के साथ होगी एंट्री, जानें
स्मार्टफोन ब्रांड Motorola जल्द ही अपने नए हैंडसेट Edge 40 Neo को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने वाला है। इसकी लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। इस फोन को Edge 30 Neo के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी की रोमानिया की यूनिट ने इस आगामी फोन की एक फोटो शेयर कर इसके लॉन्चिंग का खुलासा किया है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की रोमानिया की यूनिट ने एक इनवाइट शेयर किया है। जिससे Edge 40 Neo स्मार्टफोन के 14 सितंबर को लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो रही है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
वहीं इससे पहले इस फोन को लेकर सामने आई लीक्स की मानें तो Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच P-OLED स्क्रीन कर्व्ड एजेज के साथ दी जा सकती है। इस फोन का पैनल FHD+ रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आ सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कंपनी इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे सकती है। इस फोन को Sea Blue कलर ऑप्शन के साथ तीन अन्य कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें Dimensity 1050 चिपसेट शामिल करने की उम्मीद है। साथ ही 12 GB तक रैम और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकती है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 68 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।
Moto G84 5G की आज से बिक्री शुरू
Moto G84 5G स्मार्टफोन की आज से भारत में बिक्री शुरू हो रही है। इसे वीगन लेदर फिनिश के साथ Viva Magenta और Marshmallow Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे 12 GB रैम और 256 GB सिंगल स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया गया है। जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। लेकिन पहली सेल में ICICI बैंक कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर ग्राहक इसे 1000 रुपये की छूट के साथ 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Moto G84 5G पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक 1000 रुपये की बचत कर सकते हैं। मोटो जी84 5जी की पहली सेल भारत में 8 सितंबर दोपहर 12 बजे लाइव होगी।


Click it and Unblock the Notifications








