Home
Mobile

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन की सेल शुरू, पहली ही सेल में मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां जानें ऑफर

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन की सेल शुरू, यहां जानें सभी ऑफर
Motorola Edge 40 स्मार्टफोन की पिछले हफ्ते 23 मई को भारतीय बाजार एंट्री हुई है। जिसकी आज से यानि कि, 30 मई से Flipkart के द्वारा बिक्री शुरू कर दी गई है। मोटोरोला के इस डिवाइस में यूजर्स को Dimensity 8020 प्रोसेसर मिल रहा है। अपने इस फोन में कंपनी ने 144Hz OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग सहित कई शानदार फीचर्स शामिल किए हैं। पहली सेल के तहत कस्टमर्स को डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। तो चलिए आपको इस पर मिल रहे ऑफर से लेकर इसके फीचर्स तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।

ऑफर

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये है। जिसपर कस्टमर्स को खरीदारी के वक्त एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑफर का भी ऑप्शन दिया जा रहै है। जिसे आप Motorola India की वेबसाइट, Flipkart और Reliance Digital से खरीद सकते हैं। जहां पर इसे उपलब्ध करा दिया गया है। Motorola Edge 40 में आपको Eclipse Black, Nebula Green और Lunar Blue तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। जिसे आप अपने पसंद के हिसाब से ले सकते हैं।

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन की सेल शुरू, यहां जानें सभी ऑफर

Motorola Edge 40 के फीचर्स

Motorola Edge 40 फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन में यूजर्स को 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 5G ऑक्टा कोर चिपसेट को शामिल किया है। इसमें यूजर्स को दो कैमरा सेंसर दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल सेंसर और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर के साथ आ रहे हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 68 वॉट टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ 4400 mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर चलता है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को 2 साल तक ओएस अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की गारंटी दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The sale of Motorola Edge 40 smartphone has been started on Flipkart. On which customers are being given the benefit of many other offers along with the exchange offer. In this device of Motorola, users are getting Dimensity 8020 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X