Home
Mobile

Motorola edge 40 vs Motorola edge 30 में कौन सा स्मार्टफोन आपको खरीदना चाहिए, यहां जानिए

Motorola edge 40 vs edge 30 में कौन सा फोन आपके लिए है बेस्ट, जानें

अगर आप भी अपने लिए नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं,तो एक बार मोटोरोला के इन दो हैंडसेट को देख सकते हैं। जो दमदार कैमरा और फीचर्स के साथ आ रहे हैं। Motorola edge 40 स्मार्टफोन को एक मिड रेंज सेंगमेंट के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जिसमें यूजर्स को मीडियाटेक डायमेनसिटी 8020 प्रोसेसर , 4,400mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। वहीं इसी कंपनी का दुसरा मॉडल Motorola edge 30 जिसे कंपनी तगड़े फीचर्स के साथ पिछले साल अप्रैल 2022 में ही भारत में पेश कर चुकी है। तो आइए इन दोनों डिवाइस के फीचर्स, कैमरा और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं। जिससे आप अपने आवश्यकतानुसार सही फोन का चुनाव कर सकें।

Motorola edge 40 vs Motorola edge 30 डिस्प्ले

Motorola edge 40 स्मार्टफोन में यूजर्स को 3डी कर्व्ड डिस्प्ले 144 हर्ट्ज रिफ्रेट रेट के साथ मिल रहा है। वहीं Motorola edge 30 में यूजर्स को 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसी के साथ Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है।

Motorola edge 40 vs edge 30 में कौन सा फोन आपके लिए है बेस्ट, जानें

Motorola edge 40 vs Motorola edge 30 का कैमरा

Motorola edge 40 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.4 अपार्चर के साथ और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के अलावा 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आ रहा है। वहीं Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल , सेकेंडरी कैमरा भी 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेफ्ट कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।

Motorola edge 40 vs Motorola edge 30 की बैटरी

Motorola edge 40 फोन में यूजर्स को 4,400mAh की बैटरी दी जा रही है। वहीं इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इस अपकमिंग फोन को भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Motorola edge 30 स्मार्टफोन में यूजर्स को 4020mAh की बैटरी मिल रही है। इसमें आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज , 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल रहे हैं।

Motorola edge 40 vs Motorola edge 30 प्रोसेसर

Motorola edge 40 फोन MediaTek Dimensity 8020 SOC पर बेस्ड है। जिसे माली-जी77 एमसी9 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है. Edge 40 Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। वहीं Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में यूजर्स को Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। वहीं प्रोसेसर की बात की करें तो इस हैंडसेट में Qualcomm SM7325-AE Snapdragon 778G+ 5G (6 Nm) प्रोसेसर को शामिल किया गया है।

Motorola edge 40 vs edge 30 में कौन सा फोन आपके लिए है बेस्ट, जानें

Motorola edge 40 vs Motorola edge 30 की कीमत

Motorola edge 40 के कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में यूरो 599.99 (लगभग 54,200 रुपये) के साथ पेश किया था। हालांकि भारत में इसकी कीमत कितनी होगी इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं Motorola edge 30 मोटोरोला एज 30 की भारत में कीमत की बात करें तो इसे आप मात्र 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
We are going to tell you what is the special difference between Motorola edge 40 vs Motorola edge 30, so that you can choose the right phone for yourself.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X