Home
Mobile

Motorola Edge 40 vs Poco F5 5G दोनों में से किस हैंडसेट को लेने में है आपका फायदा?, यहां जानिए

Motorola Edge 40 vs Poco F5 में से किसे लेने में है आपका फायदा?, जानें

अगर आप भी तगड़े फीचर्स और कैमरा वाला नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं ,तो आप एक बार Motorola edge 40 और Poco f5 फोन को देख सकते हैं। Motorola Edge 40 स्मार्टफोन को मिड रेंज सेंगमेंट के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। जिसमें यूजर्स को मीडियाटेक डायमेनसिटी 8020 प्रोसेसर , 4,400mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। तो वहीं Poco F5 5G स्मार्टफोन ने हाल ही में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर के साथ देश में दस्तक दे चुका है। आपको बता दें, Poco F5 पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे स्नैपड्रैगन 7th जनरेशन टू चिपसेट के सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। तो आईए आपको इन हैंडसेट के फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं। जिसकी मदद से इन दोनों फोन में से आप सही हैंडसेट ले सके।

डिस्प्ले

Motorola Edge 40 को 6.55 इंच FHD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जाएगा। जो 144hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं Poco F5 5G में 6.67 इंच की एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। तो वहीं Poco F5 5G में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। आपको बता दें, Poco F5 पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे स्नैपड्रैगन 7th जनरेशन टू चिपसेट के सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Motorola Edge 40 vs Poco F5 में से किसे लेने में है आपका फायदा?, जानें

कैमरा

Motorola Edge 40 में फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा और 13M का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ डुअल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। तो वहीं Poco F5 में इस फोन में यूजर्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का OIS कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है।

बैटरी

Motorola Edge 40 में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी है। यह 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, मोटोरोला एज 40 एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। वहीं Poco F5 5G में आपको 5000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जिंग भी दिया जा रहा है। इस फोन के साथ मिल रहे फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, इस स्मार्टफोन को इस चार्जिंग की मदद से केवल 45 मिनट फुल चार्ज किया जा सकता है।

कीमत और कलर

Motorola Edge 40 को एक्लिप्स ब्लैक, नेबुला ग्रीन और लूनर ब्लू तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन को भारत में 27,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। वहीं Poco F5 5G फोन के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 29,999 रुपये तय की हैं। वहीं 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये तय की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also planning to get a new smartphone, then you can take a look at Motorola edge 40 and Poco f5 phones. The company is going to launch Motorola Edge 40 in India on May 23 i.e. Tuesday with MediaTek Dimensity 8020 processor. So on the other hand Poco F5 5G smartphone has recently entered the country with Snapdragon 7+ Gen 2 processor. Let us tell you, Poco F5 is the first such smartphone which has been launched in the market with the support of Snapdragon 7th Generation Two chipset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X