भारत में लॉन्च से पहले Motorola Edge 50 के सभी स्पेसिफिकेशन कंफर्म
Motorola Edge 50 Specifications: Motorola Edge 50 सीरीज के तहत अब तक तीन मॉडल लॉन्च किए जा चुके हैं। कंपनी अपनी इस एज सीरीज का चौथा स्मार्टफोन Motorola Edge 50 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने इस आगामी फोन के लॉन्चिंग डेट का खुलासा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट के जरिए कर दी है।
इतना ही नहीं इसके साथ ही फोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन पर से भी पर्दा उठ चुका है। तो आइए आगे आपको इस डिवाइस में मिलने वाले सभी खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Motorola edge 50 लॉन्च डेट- एज सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola edge 50 5G को 1 अगस्त दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद इस फोन की बिक्री Motorola.in, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए की जाएगी।
गौरतलब है कि, एज 50 सीरीज में 50 फ्यूजन की कीमत लगभग 22,000 रुपये है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, नया एज 50 की कीमत भी इसके आसपास ही हो सकता है। उम्मीद है कि, मोटोरोला एज 50 भारत के सब-30 हजार स्मार्टफोन सेगमेंट में एज 50 फ्यूजन और एज 50 प्रो के बीच में होगा।

कंपनी ने पुष्टि की है कि, इस फोन को जंगल ग्रीन और पैनटोन पीच फज कलर और वेगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। जबकि, Koala Grey कलर वेगन suede फिनिश वाला होगा।
Motorola edge 50 के स्पेसिफिकेशंस- फ्लिपकार्ट पर जारी पोस्टर के अनुसार Motorola edge 50 में 6.67 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 1900 निट्स ब्राइटनेस वाला सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले दिया जाएगा।
परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलेरेटेड एडिशन 4nm चिपसेट शामिल होगा। इसके साथ ही इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी होगा। जो 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज से पैक होगा। रैम को बढ़ाने के लिए इसमें रैम बूस्ट फीचर भी मिलेगा।
मोटोरोला एज 50 स्मार्टफोन Android 14 पर काम करेगा। जिसमें 3 साल तक ओएस अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर किए जाएंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें सोनी LYT-700C सेंसर के साथ 50MP का मेन रियर कैमरा, मैक्रो ऑप्शन के साथ 13MP का 120' अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 30x तक डिजिटल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।
जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। इतना ही नही 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








