Motorola के दो नए फोन्स 125W फास्ट चार्जिंग के साथ हुए लॉन्च, जानिए कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स
Motorola ने ग्लोबल बाजार में अपने दो नए हैंडेसट्स लॉन्च किए हैं। जिसे Motorola Edge 50 Ultra और Edge 50 Fusion के नाम से पेश किया गया है। ये फोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 16GB तक रैम से लैस हैं। तो चलिए आपको आगे मोटोरोला ऐज 50 अल्ट्रा और ऐज 50 फ्यूजन के फीचर्स, कीमत व उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
Motorola Edge 50 Ultra, Motorola Edge 50 Fusion कीमत- Motorola Edge 50 Fusion को EUR 399 (करीब 35,900 रुपये) शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। जबकि, Motorola Edge 50 Ultra की शुरुआती कीमत EUR 999 (करीब 88,900 रुपये) है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Motorola Edge 50 Fusion को हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं Ultra वीगन लेदर फिनिश और थर्ड नॉर्डिक वुड पैटर्न के साथ फॉरेस्ट ग्रे और पीच फज शेड्स में पेश हुआ है।

उपलब्धता की बात करें तो इन फोन्स को आने वाले कुछ हफ्तों में एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और ओशिनिया के कुछ सेलेक्टेड बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इन दोनों फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Motorola Edge 50 Fusion के फीचर्स- इस फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच की फुल-एचडी+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट दिया गया है। जो 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हैलो यूआई पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी, वाई-फाई, गैलीलियो, बेइदौ, क्यूजेडएसएस, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.2 शामिल हैं।
Motorola Edge 50 Ultra के फीचर्स- वहीं अल्ट्रा में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की फुल-एचडी+ pOLED डिस्प्ले दी गई है। जो 1,220 x 2,712 पिक्सल रेजोल्यूशन और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC के साथ पेश किया गया है। जो 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज से पैक्ड है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। वहीं 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 125W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NavIC, NFC, ब्लूटूथ 5.4 , यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल 5G, 4G, वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बेइदौ जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








