Home
Mobile

Motorola Edge 50 Fusion को बंपर डिस्काउंट के साथ आज पहली सेल में खरीदें, जानें ऑफर व कीमत

Motorola Edge 50 Fusion First Sale: मोटोरोला के हाल ही में लॉन्च हुए Edge 50 Fusion की आज पहली सेल लाइव हो रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने इस हैंडसेटो को प्रीमियम वीगन लैदर डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में पेश किया था। पहली सेल के दौरान इस फोन भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

मोटोरोला ने अपने इस लेटेस्ट फोन को मार्शमैलो ब्लू, फॉरेस्ट ब्लू और हॉट पिंक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। यह फोन दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आ रहे हैं। तो चलिए आपको इसकी आगे डिटेल्स बताते हैं।

Motorola Edge 50 Fusion को बंपर छूट के साथ आज पहली सेल में खरीदें

Motorola Edge 50 Fusion स्पेसिफिकेशन- Motorola के इस फोन में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जिसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स है। इसके साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन मिल रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया है। जो 12GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरज के साथ आते है। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ कंपनी 3 साल तक OS अपग्रेड भी देने का दावा की है।

Motorola Edge 50 Fusion को बंपर छूट के साथ आज पहली सेल में खरीदें

Motorola Edge 50 Fusion के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की है। इसे पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा इसमें आपको स्टीरियो स्पीकर, डॉल्वी एटमस जैसे अन्य फीचर्स भी मिलेंगे।

Motorola Edge 50 Fusion को बंपर छूट के साथ आज पहली सेल में खरीदें

Motorola Edge 50 Fusion की सेल- आज यानी 22 मई दोपहर 12 बजे लाइव होगी। इसे फ्लिपकार्ट से बैंक ऑफर्स के साथ कीमत के काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है।

इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB/128GB और 12GB/256GB में पेश किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

वहीं अगर ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो वह इस पर 5% तक का कैशबैक लाभ ले सकेगा।

इसके अलावा ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर कंपनी 2,000 रुपये तक तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। साथ ही साथ इस फोन को 2,556 रुपये मंथली EMI ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Fusion first sale live know price offer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X