Home
Mobile

Motorola Edge 50 Fusion की आज भारत में होगी एंट्री, जानें सभी स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत

Motorola Edge 50 Fusion Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola आज अपनी Edge 50 सीरीज के तहत भारत में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस अपकमिंग फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है।

जिससे इसके खास स्पेसिफिकेशन्स और कलर्स की डिटेल्स सामने आ चुकी है। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Motorola Edge 50 Fusion की आज भारत में होगी एंट्री, जानें डिटेल्स

Motorola Edge 50 Fusion की लॉन्चिंग- Motorola के इस आगामी फोन Edge 50 Fusion को आज यानी 16 मई दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

जिसकी बिक्री देश में Flipkart, Motorola.in और प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न को फॉरेस्ट ब्लू , मार्शमैलो ब्लू और हॉट पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Motorola Edge 50 Fusion की आज भारत में होगी एंट्री, जानें डिटेल्स

Motorola Edge 50 Fusion की कीमत- इस फोन के कीमत की बात करें तो फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यूरोप में इस फोन Motorola Edge 50 Fusion को Є399 (लगभग 35,500 रुपये) शुरूआती कीमत के साथ पेश किया गया है।

हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, भारत में मोटोरोला एज 50 फ़्यूज़न की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच तय किया जा सकता है।

Motorola Edge 50 Fusion स्पेसिफिकेशन- मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले दी गई है। जो 1,600 निट्स तक पीक ब्राईटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम के पावरफुल Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट शामिल किया गया है। आपको बता दें, यह चिपसेट हैवी टास्किंग और गेमिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इसके अलावा आपको इस फोन में 50MP का Sony-LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह सेगमेंट का पहला फोन होगा, जिसमें कंपनी ने यह सेंसर शामिल किया है।

साथ ही सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रही है, जो 4k 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। इस फोन में 13MP अल्ट्रावाइड माइक्रो विजन सेंसर भी दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए मोटोरोला ने 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी इसमें दी है। इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Fusion launch in India Today know Specifications Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X