Home
Mobile

Motorola Edge 50 Fusion भारत में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge 50 Fusion Price: मोटोरोला ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, Motorola Edge 50 Fusion फोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को Forest Blue, Hot Pink और Marshmallow Blue तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

Motorola के इस फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाली खासियत तक की डिटेल्स बताते हैं।

Motorola Edge 50 Fusion भारत में लॉन्च, जानें कीमत व स्पेक्स

Motorola Edge 50 Fusion की भारत में कीमत- मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB/128GB और 12GB/256GB में पेश किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये औरटॉप वेरिएंट 24,999 रुपये तय हुआ है।

मोटोरोला अपने इस हैंडसेट की खरीद पर ग्राहकों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसके बाद इस फोन की शुरूआती कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी। वहीं सेल की बात करें तो इस फोन की पहली सेल 22 मई को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

Motorola Edge 50 Fusion स्पेक्स- Motorola के इस फोन में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक है। साथ ही यह फोन Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया है। जो 12GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरज से पैक्ड है। ओएस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ कंपनी 3 साल तक OS अपग्रेड भी देने का दावा की है।

Motorola Edge 50 Fusion भारत में लॉन्च, जानें कीमत व स्पेक्स

Motorola Edge 50 Fusion के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की है। इसे पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा इसमें आपको स्टीरियो स्पीकर, डॉल्वी एटमस जैसे अन्य फीचर्स भी मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Fusion launched in India with Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 know price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X