Home
Mobile

Motorola Edge 50 Fusion का प्रोमो वीडियो लीक,स्पेक्स और कलर ऑप्शंस की जानकारी आई सामने

Motorola Edge 50 Fusion Specifications: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola जल्द ही अपना नया फोन Edge 50 Fusion भारत में लॉन्च करने जा रहा है।

हालांकि, इसके आने से पहले ही इस फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल सामने आ चुकी है। अब लेटेस्ट में इस फोन का एक प्रोमो वीडियो लीक हुआ है, जिससे इस फोन की कलर ऑप्शन से लेकर डिजाइन तक का खुलासा हो चुका है।

Motorola Edge 50 Fusion का प्रोमो वीडियो लीक,स्पेक्स और कलर ऑप्शंस की

Motorola Edge 50 Fusion का डिजाइन और कलर ऑप्शंस : लीक वीडियो में Motorola Edge 50 Fusion को Ballad Blue, Peacock Pink और Tidal Teal तीन कलर ऑप्शंस में दिखाया गया है। वहीं डिजाइन की बात करें तो इसके रियर साइड में दो कैमरा कटआउट हैं, जिसमें एक 50MP OIS कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 50 Fusion की संभावित कीमत- उम्मीद की जा रही है कि, Motorola Edge 50 Fusion को कंपनी भारत सहित अन्य देशों में भी 25,000 रुपये कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लॉन्चिंग डेट को लेकर फिलहाल ऑफिशियली जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Motorola Edge 50 Fusion का प्रोमो वीडियो लीक,स्पेक्स और कलर ऑप्शंस की

Motorola Edge 50 Fusion संभावित स्पेसिफिकेशंस- लीक जानकारी के अनुसार मोटोरोला Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से पैक हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर देगी, जिसकी पुष्टि गीकबेंच लिस्टिंग से हुई है। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज भी होगा।

Motorola Edge 50 Fusion का प्रोमो वीडियो लीक,स्पेक्स और कलर ऑप्शंस की

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह आगामी फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा।

इस फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Motorola Edge 50 Fusion में यूजर को लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा। उम्मीद कि जा रही है कि, आने वाले दिनों में ब्रांड भी फोन का टीजर जारी कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
motorola edge 50 fusion promo video out ahead launch specifications and colour variants leaked
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X