Home
Mobile

Motorola Edge 50 Fusion, Samsung Galaxy F55 5G सहित ये फोन्स की भारत में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च, देखें लिस्ट

Upcoming Smartphone in India: अगर आप भी नया Smartphones खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। दरअसल पिछले हफ्ते Vivo V30e ने दस्तक दी। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में ही Google Pixel 8a पर से पर्दा उठा है।

अगले हफ्ते भारत में Samsung Galaxy F55 5G, Motorola Edge 50 Fusion, iQOO Z9x 5G और Infinix GT 20 Pro सहित अन्य कई स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। तो चलिए आपको आने वाले सभी स्मार्टफोन्स (Smartphones Launching Next Week in India) की डिटेल्स बताते हैं।

 Motorola, Samsung सहित इन ब्रांड के फोन्स अगले हफ्ते होंगे लॉन्च

Motorola Edge 50 Fusion- सबसे पहले बात करते हैं, मोटोरोला के आगामी फोन Motorola Edge 50 Fusion की जिसे कंपनी 16 मई को देश में पेश करने के लिए तैयार है। इस आगामी एज सीरीज फोन में आपको 6-7 इंच 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स होगा।

इसे स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट के साथ लाया जाएगा। जिसे 12GB तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा। ओएस की बात करें तो यह Android 14 OS पर काम करेगा। इसमें कंपनी 50MP Sony LYTIA 700C कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है

 Motorola, Samsung सहित इन ब्रांड के फोन्स अगले हफ्ते होंगे लॉन्च

iQOO Z9x 5G - आईक्यू भी भारत में 16 मई को Z9x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने को तैयार है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy F55 5G - वहीं सैमसंग भी अपने Galaxy F55 5G को भारतीय बाजार में 17 मई को लॉन्च कर रहा है। यह फोन देश में 30,000 रुपये के सेगमेंट में लाया जाएगा। इसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart के जरिए होगी।

 Motorola, Samsung सहित इन ब्रांड के फोन्स अगले हफ्ते होंगे लॉन्च

इस फोन में Snapdragon 7 Gen 1 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। टीजर में इस फोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट के साथ 50MP, 8MP और 2MP कैमरा दिया गया है। इसके हर एक लेंस एक गोल रिंग में स्थित है। इसके अलावा कैमरे की रिंग के बगल में ही एक टॉर्च दिया गया है।

Infinix GT 20 Pro - इसके अलावा Infinix ने भारत में GT 20 Pro के लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में यह आधिकारिक हो जाएगा। फोन फोन में 144Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 8200-अल्ट्रा SoC और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

 Motorola, Samsung सहित इन ब्रांड के फोन्स अगले हफ्ते होंगे लॉन्च

Oneplus Nord 4 - वनप्लस आने वाले दिनों में नॉर्ड 4 नाम से एक नया नॉर्ड सीरीज फोन लॉन्च कर सकता है। ब्रांड ने आगामी नॉर्ड फोन को लेकर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन ACE 3V के रीब्रांडेड सीरीज के रूप में आएगा और भारत में इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम तय की जा सकती है।

Motorola Edge 50 Ultra- Motorola अगले सप्ताह भारत में Edge 50 Fusion को लॉन्च करने जा रही है। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को यूरोप सहित कुछ चुनिंदा बाजारों में पेश किया गया था। इसके साथ Motorola Edge 50 Ultra और Edge 50 Pro को भी लाया गया था। कंपनी का Edge 50 Pro पहले से देश में उपलब्ध है। मोटोरोला द्वारा जल्द ही देश में एज 50 अल्ट्रा लाने की उम्मीद है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Fusion, Samsung Galaxy F55 5G, iQOO Z9x 5G and more Smartphones Launching Next Week in India See list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X