Motorola Edge 50 Fusion vs Edge 50 Pro में से किसे खरीदना होगा बेस्ट ऑप्शन, यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स
Motorola Edge 50 Fusion vs Edge 50 Pro: मोटोरोला के लॉन्च किए गए Motorola Edge 50 Fusion और Edge 50 Pro 12 फोन्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये दोनों फोन्स पावरफुल प्रोसेसर, तगड़े कैमरा और अन्य बेहतरीन फीचर्स के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम हैं।
ऐसे में अगर आप भी इन दोनों फोन में से किसी को खरीदना का प्लान रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम आपको दोनों फोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लिए बेहतर फोन चुन सकें।

Motorola Edge 50 Fusion vs Edge 50 Pro कीमत: Motorola Edge 50 Fusion को देश में 22,999 रुपये शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। वहीं Moto Edge 50 Pro को कंपनी ने 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।
Motorola Edge 50 Fusion vs Edge 50 Pro डिस्प्ले: मोटोरोला Edge 50 Fusion में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच कर्व pOLED डिस्प्ले दिया गया है। जबकि, Edge 50 Pro में कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया है।

Motorola Edge 50 Fusion vs Edge 50 Pro प्रोसेसर: Motorola Edge 50 Fusion में Snapdragon 7s Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, Edge 50 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
Motorola Edge 50 Fusion vs Edge 50 Pro स्टोरेज: Motorola Edge 50 Fusion में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल रहा है। जबकि, Edge 50 Pro में 12GB तक RAM और 256GB का स्टोरेज मिलेगा।

Motorola Edge 50 Fusion vs Edge 50 Pro कैमरा: मोटोरोला Edge 50 Fusion में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल का सैल्फी कैमरा दिया गया है।
जबकि, Edge 50 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक टेलीफोटो लेंस मिलेगा। साथ ही इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 50 Fusion vs Edge 50 Pro बैटरी: Motorola Edge 50 Fusion में कंपनी ने 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, Edge 50 Pro में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W की चार्जिंग, 50W के टर्बो पावर वायरलेस चार्जिंग और 10W की रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








