Home
Mobile

Motorola Edge 50 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत, ऑफर और खासियत

Motorola Edge 50 की आज पहली सेल भारत में शुरू होने जा रही है। यह फोन Motorola Edge सीरीज का चौथा स्मार्टफोन है। जिसे पिछले हफ्ते देश में पेश किया गया है।

इससे पहले कंपनी Motorola Edge 50 Fusion, Edge 50 Pro और Edge 50 Ultra को लॉन्च कर चुकी थी। तो चलिए आपको इसकी उपलब्धता लेकर कीमत, ऑफर और खासियत बताते हैं।

Motorola Edge 50 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत व ऑफर

Motorola Edge 50 सेल, कीमत और ऑफर- Motorola Edge 50 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Motorola.in पर शुरू की जाएगी। भारत में Motorola Edge 50 को फिलहाल सिंगल 8GB/256GB वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसकी कीमत 27,999 रुपये है।

लेकिन ग्राहक अगर IDFC फर्स्ट बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करते हैं, तो उन्हें इस फोन पर 2,000 रुपये की फ्लैट छूट दी जाएगी, वहीं बैंक छूट का इस्तेमाल न करने वालों के लिए 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

Motorola Edge 50 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत व ऑफर

ऐसे में ग्राहक इस फोन को कीमत से हजारों तक की बचत के साथ खरीद सकेंगे। Motorola Edge 50 को जंगल ग्रीन, कोआला ग्रे और पीच फ़ज़ शेड्स में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 50 स्पेसिफिकेशन- Motorola Edge 50 में 6.67-इंच का p-OLED डिस्प्ले है, जो 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पैनल HDR10+ कंटेंट और 100% DCI-P3 कवरेज को सपोर्ट करता है।

इसके डिस्प्ले SGS ब्लू लाइट रिडक्शन और SGS मोशन ब्लर रिडक्शन सर्टिफाइड है। वेनिला Edge 50 स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलेरेटेड एडिशन चिपसेट दिया गया है, जिसे AI-पावर्ड एक्सपीरियंस को अनलॉक करने के लिए तैयार किया गया है।

फोन 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। ओएस की बात करें तो यह एंड्रॉइड 14 पर चलता है, जिसमें मोटोरोला तीन साल के OS अपडेट और चार साल के नियमित सुरक्षा पैच का वादा करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 50 ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 10MP टेलीफोटो यूनिट है। वहीं AF के साथ 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

मोटोरोला के लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन में 68W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी है। फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल-स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6E, GPS, Glonass, NFC और बहुत कुछ इसमें मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Goes on Sale in India Today know Price, Specs, Offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X